{"_id":"5acdf5184f1c1b553e8b4865","slug":"rape-with-the-girl-for-eight-months-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर आठ माह तक किशोरी का यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर आठ माह तक किशोरी का यौन शोषण
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर एक युवक आठ महीने तक किशोरी का यौन शोषण करता रहा। युवक द्वारा शादी से इनकार करने पर किशोरी ने हाथ की नस काट ली और फिर...
विज्ञापन
घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की है। मंसूरपुर क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवक आठ महीने तक किशोरी का यौन शोषण करता रहा। किशोरी ने जब शादी के लिए दबाव बनाया, तो युवक ने इंकार कर दिया। इससे दुखी होकर किशोरी ने अपने हाथ की नस काट ली। परिजनों ने एसएसपी से मिलकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
पढ़ें : यूपी: 7 साल की बच्ची से सामूहिक बलात्कार, मासूम की हालत देख उड़े परिजनों के होश
विज्ञापन
जिला मेरठ के एक गांव निवासी युवक का मंसूरपुर क्षेत्र के गांव में अपनी बुआ के यहां आना जाना था। गांव में आठ महीने पूर्व बुआ के पड़ोस में रहने वाली किशोरी से प्रेम प्रसंग हो गया। आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ यौन शोषण करता रहा। 15 दिन पूर्व युवक गांव में आया तो किशोरी ने उसे शादी के लिए दबाव बनाया।
युवक ने कहा कि वह कुछ दिन में शादी कर लेगा, लेकिन 4 अप्रैल को उसने शादी करने से मना कर दिया। इससे दुखी होकर किशोरी ने अपने हाथ की नस काटकर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/