फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rape with sister in law in Deoband

यूपी: मां नहीं बनी विवाहिता तो देवर ने किया दुष्कर्म, ससुरालियों ने घर से निकाला

Sun, 22 Jul 2018 10:24 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 22 Jul 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
Rape with sister in law in Deoband
फाइल फोटो

यहां एक युवक ने अपनी भाभी के साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं ससुरालियों ने 10 लाख रुपये की मांग के चलते उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की है। देवबंद के एक गांव में देवर ने भाभी के साथ दुराचार किया। विवाहिता का आरोप है कि शादी के साढ़े तीन वर्ष तक कोई बच्चा नहीं हुआ तो देवर ने जबरन उसे हवस का शिकार बना लिया। इतना ही नहीं ससुरालियों ने 10 लाख रुपये की मांग के चलते उसे मारपीट कर घर से भी निकाल दिया।
विज्ञापन

 
एक गांव निवासी महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के यहां दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2014 में उसका विवाह लक्सर के गांव ढाढकी में एक व्यक्ति के साथ हुआ था। पिता ने शादी में करीब 35 लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे और वह उसे कम दहेज लाने को लेकर परेशान करने लगे तथा उस पर मायके से दस लाख रुपये लेकर आने का दबाव बनाने लगे। जिसके चलते उसने मायके से दो लाख रुपये भी लाकर दिए। लेकिन ससुरालिए इससे संतुष्ट नहीं हुए और इसी के चलते उन्होंने मारपीट करते हुए उसे आग लगाकर जलाने का प्रयास भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि शादी के साढ़े तीन वर्ष बाद भी उसके कोई औलाद नहीं हुई तो विगत 6 फरवरी को देवर उसके कमरे में घुस गया तथा जबरन उसे हवस का शिकार बना लिया। जब उसने ससुरालियों से इसकी शिकायत की तो उन्होंने देवर का पक्ष लिया तथा मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसके बाद से वह मायके में रह रही है। इस मामले में रविवार को एसएसपी ने कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed