{"_id":"614f83c18ebc3e0dfa74ce1a","slug":"rape-with-laday-in-the-house-meerut-news-mrt5579060186","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस : मेरठ के कंकरखेड़ा में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, अश्लील फोटो खींचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस : मेरठ के कंकरखेड़ा में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, अश्लील फोटो खींचे
Sun, 26 Sep 2021 01:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पति के दोस्त पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने व अश्लील फोटो खींचने का आरोप लगाया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव बना हुआ है। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
विवाहिता ने पुलिस को बताया कि जब वह घर पर अकेली थी, तब पति का दोस्त जबरन घर में घुस आया। आरोप है कि उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए पति और बच्चों को मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो खींच लिए।
फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए पिछले काफी समय से आरोपी उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। शनिवार को उसने अपने पति को प्रकरण की जानकारी दी।
पीड़िता के पति ने भाजपा नेताओं के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी अनीस व राजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण लोगों में रोष फैल गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।