निकाह का झांसा देकर युवती से करता रहा बलात्कार, फिर गांव में हुई पंचायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाह का झांसा देकर एक युवक ने युवती के साथ छह माह तक बलात्कार किया। मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई, लेकिन आरोपी युवक निकाह के लिए तैयार नहीं हुआ है। जानिए पूरा मामला।
घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद की है। धामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक निकाह का झांसा देकर गांव की युवती से छह महीने तक दुष्कर्म करता रहा। जब युवती ने आरोपी से निकाह करने का दबाव बनाया, तो आरोपी ने इंकार कर दिया। पीड़ित पक्ष ने बताया कि इस मामले को सुलझाने के लिए 22 से अधिक बार बिरादरी की पंचायत हो चुकी है। लेकिन आरोपी युवक पीड़िता से अब निकाह करने को राजी नहीं हो रहा है। युवती के परिजनों ने पुलिस की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
यह मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। इस गांव के युवक ने अपने ही गांव की एक युवती से निकाह का झांसा देकर छह महीने तक दुष्कर्म किया। युवती के परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो वे आग बबूला हो गए। उन्होंने आरोपी युवक से पीड़िता का निकाह करने के लिए दबाव बनाया। लेकिन आरोपी ने पीड़िता से निकाह करने से मना कर दिया। मामले को सुलझाने के उद्देश्य से बिरादरी की पिछले कई महीने से 22 से अधिक बार पंचायत हुई, लेकिन युवक निकाह के लिए तैयार नहीं हुआ। पंचों के सामने भी आरोपी ने पीड़िता से निकाह करने से मना कर दिया। आरोपी पुलिस में शिकायत करने पर पीडिता और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है।
उधर, कोतवाल शक्ति सिंह का कहना है कि ऐसा मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है, तहरीर मिलेगी तो पुलिस रिपोर्ट कायम कर आरोपी पर कार्रवाई करेगी।
पढ़ें : शर्मनाक! चचेरे भाई ने 4 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, बच्ची को देख उड़े परिजनों के होश
जंगल में किशोरी के साथ दुष्कर्म
वहीं नहटौर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नौ वर्षीय बालिका जंगल में आम चुगने के लिए गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही एक युवक उसके पीछे जंगल पहुंच गया। वह बालिका को टॉफी का लालच देकर ईख के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने बच्ची के साथ मारपीट की और फरार हो गया।
इसके बाद परिजनों को मामले की जानकारी मिली। बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात का पता ग्रामीणों को चला। ग्रामीणों में भी आरोपी युवक के खिलाफ रोष फैल गया। दर्जनों लोग आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने गांव के गौरव शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल चंद्रकिरण का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/