फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cousin brother raped four year old girl in Saharanpur

शर्मनाक! चचेरे भाई ने 4 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, बच्ची को देख उड़े परिजनों के होश

Sun, 10 Jun 2018 11:18 AM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Updated Sun, 10 Jun 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
Cousin brother raped four year old girl in Saharanpur
फाइल फोटो

यहां एक चचेरे भाई ने चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गया। पीड़ित बच्ची को देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की है। यहां छुटमलपुर थाना क्षेत्र में 12 साल के चचेरे भाई ने बुधवार देर शाम चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकाते हुए भाग निकला। गंभीर हालत में बच्ची घर पहुंची तो परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी चचेरे भाई के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रात में ही दबिश दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसका चालान किया है।
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: छात्रा से 2 साल तक करते रहे गैंगरेप, आपबीती सुन अफसरों के पैरों तले जमीन खिसक गई
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम सात बजे चार साल की मासूम को उसका 12 वर्षीय चचेरा भाई खेलने के बहाने पास ही बने भूसे के कमरे में ले गया। आरोप है कि वहां ले जाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे धमकाते हुए बदहवास हालत में छोड़कर भाग निकला। जैसे तैसे कर बच्ची घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर परिजनों के पैरों तले की जमीन ही खिसक गई। परिजन उसे रात में ही लेकर फतेहपुर थाने पहुंचे। जहां पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी चचेरे भाई के खिलाफ रेप और पाक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। रात में ही दबिश देकर पुलिस ने गांव के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

एसओ भानू प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। जबकि बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed