अपहरण के बाद किशोरी से दुष्कर्म, यूपी पुलिस ने तीन आरोपियों को भेजा जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में एक गांव से सात दिन पूर्व अगवा की गई किशोरी को बरामद कर शामली कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अपहरण करने के बाद किशोरी के साथ मुख्य आरोपी ने दुष्कर्म भी किया था। मुख्य आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है।
कोतवाली शामली क्षेत्र के एक गांव से 10 अगस्त की रात कुड़ाना बस अड्डे के पास से किशोरी को तमंचे से आतंकित करके अगवा किया गया था। किशोरी के पिता की ओर से आरिफ उर्फ भूरा उर्फ मानव के खिलाफ कोतवाली में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे कोतवाली पुलिस को गश्त के दौरान धीमानपुरा फाटक के पास जाम में कार फंसी दिखाई दी। पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने कार घेर लिया। पुलिस ने कार में पिछली सीट पर बैठी अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया। इसके साथ कार में सवार मुख्य आरोपी आरिफ उर्फ भूरा, नदीम और सचिन निवासी गांव कुड़ाना को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी आरिफ ने उसका अपहरण किया था और दुष्कर्म किया।
युवकों की तलाशी ली गई तो आरिफ के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। आरोपी आरिफ के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और तमंचे व कारतूस के आरोप में आर्म्स एक्ट लगा है। जबकि आरोपी नदीम और सचिन के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट लगा है। कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को दोपहर बाद न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया। पीड़ित किशोरी की डाक्टरी कराई गई है, जिसके बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करके बयान दर्ज कराए जाएंगे।
संदिग्ध है आरोपियों से मिली कार
पुलिस ने मौके से कार बरामद की। कार पर दिल्ली के रजिस्ट्रेशन की नंबर प्लेट लगी मिली, लेकिन कार के कागजात आरोपी आरिफ दिखा नहीं सका। पुलिस ने कार का इंजन और चेचिस नंबर तलाशा, तो वह भी नहीं मिला। ऐसे में कार संदिग्ध मानी जा रही है। पुलिस ने फिलहाल कार को सीज कर दिया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/