यूपी: युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में छोड़ दरिंदे फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में रेप की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां एक युवती को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद दरिंदे पीड़िता को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। जानिए पूरा मामला।
मामला बिजनौर के शिवाला कलां का है। थाना क्षेत्र के एक गांव में कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दो युवकों ने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। युवती के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह किसी काम से बाहर गया था। घर में उसकी बहन व छोटा भाई थे। उसकी गैर मौजूदगी में गांव का ही बबलू ने एक साथी को लेकर उसके घर में घुस आया और उसकी बहन व छोटे भाई को धोखे से नशीली कोल्डड्रिंक पिला दी। बाद में दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
वहीं जब वह घर पहुंचा तो उसे बहन बेहोश पड़ी मिली। उपचार के बाद होश आने पर उसने आपबीती बताई। उसने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/