फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rape of Dalit woman by drinking intoxicants, SP leader's father arrested

नशीला पदार्थ पिलाकर दलित महिला से बलात्कार, सपा नेता का आरोपी पिता गिरफ्तार

Wed, 14 Feb 2018 06:07 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 14 Feb 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
Rape of Dalit woman by drinking intoxicants, SP leader's father arrested
फाइल फोटो

यूपी के सहारनपुर में एक दलित महिला को गांव में ही रहने वाली एक महिला ने बहाने से चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। अचेतावस्था में सपा नेता के पिता ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। महिला के पति ने आरोपी महिला एवं दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी महिला एवं दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दलित महिला के पति ने आरोप लगाया कि सोमवार को गांव की ही एक महिला ने उसे किसी काम से अपने घर पर बुलाया। आरोप है कि महिला ने उसे चाय पिलाने के बहाने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे वह बेहोशी की हालत में हो गई। उसके बाद महिला ने क्षेत्र के एक सपा नेता के पिता इश्तियाक को बुलाया। 
विज्ञापन


आरोप है कि इश्तियाक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में जब उसने विरोध करने का प्रयास किया तो उसके साथ मारपीट की गई। परिजन उसे तलाश करते हुए आरोपी महिला के घर पहुंचे, लेकिन महिला ने उन्हें घर में नहीं घुसने दिया। जिस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को आरोपी महिला के घर से बरामद किया। पीड़िता के पति ने इस मामले में गांव की महिला एवं क्षेत्र के सपा नेता के पिता इश्तियाक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने रात में ही इश्तियाक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मंगलवार को सुबह आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

पढ़ें : झाड़-फूंक कराने आई महिला से मौलवी ने किया बलात्कार, भेजा जेल

पानी मांगा तो शराब पिला दी

Rape of Dalit woman by drinking intoxicants, SP leader's father arrested
फाइल फोटो

महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह थोड़ा होश में आने पर जब उसने पानी मांगा तो आरोपी उसे बार बार शराब पिलाते रहे। जिससे वह चेतना में नहीं आ सकी। शाम होने पर उसे पूरी तरह होश आ सका।

परिजन तलाशते रहे रिश्तेदारियों में
दुष्कर्म पीड़िता के पति ने बताया कि दोपहर में उसकी पत्नी अचानक घर से लापता हो गई। उन्होंने अपनी पत्नी को पूरे गांव में तलाश किया। उसके बाद अपने रिश्तेदारों में भी तलाश किया। लेकिन शाम तक उसका पता नहीं चल सका। बाद में कुछ लोगों के बताए जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी महिला के घर से ही उसकी पत्नी को बरामद किया और अस्पताल में भर्ती कराया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed