{"_id":"5a82dd174f1c1bb2208b8e2e","slug":"rape-with-woman-jail-sent-to-maulvi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़-फूंक कराने आई महिला से मौलवी ने किया बलात्कार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़-फूंक कराने आई महिला से मौलवी ने किया बलात्कार, भेजा जेल
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 16 Feb 2018 02:33 PM IST
विज्ञापन
रेप पीड़िता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद में झाड़फूंक कराने आई महिला के साथ गैंगरेप किए जाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि दूसरे आरोपी के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
बड़गांव थानाक्षेत्र निवासी एक गर्भवती महिला झाड़फूंक कराने के लिए रविवार को अपनी सास के साथ नगर के मोहल्ला खानकाह निवासी मौलवी जहीरुद्दीन के पास आई थी। आरोप है कि मौलवी ने सास को दुकान के बाहर बिठा दिया और महिला को कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। जिसके बाद मौलवी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उससे गैंगरेप किया था। रविवार की रात पुलिस ने महिला की तहरीर पर जहीरुद्दीन और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। सोमवार को पुलिस ने जहीरुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि दूसरे आरोपी के बारे में पुलिस जानकारी कर रही है।
विज्ञापन
बीए के छात्र का मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार, तहरीर दी
इस्लामिया डिग्री कालेज में साथी से मिलने गए बीए के छात्र से बाइक सवार दो युवक मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
पढ़ें : दिल्ली पुलिस के सिपाही ने दोस्तों से लुटवाई पत्नी की इज्जत, वीडियो वायरल
मोहल्ला मटकोटा निवासी मौ. अमन बीए का छात्र है। सोमवार को वह इस्लामिया डिग्री कालेज में अपने एक दोस्त से मिलने के लिए गया था। कुछ देर बाद वह मोबाइल पर बात करता हुआ लौट रहा था।तभी पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने अचानक उसके हाथों से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। अमन के मुताबिक उसने दौड़कर उनका पीछा भी किया। लेकिन वह हाथ नहीं आए। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/