फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rape attempt with a girl in Meerut, and attacking Dalit's house, 12 injured, deployed Force

मासूम बच्ची से रेप की कोशिश, आरोपी दलित के घर पर हमला, संघर्ष में दर्जनों घायल, फोर्स तैनात

Thu, 09 Aug 2018 01:57 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 09 Aug 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
Rape attempt with a girl in Meerut, and attacking Dalit's house, 12 injured, deployed Force
संघर्ष में युवक घायल और जमकर पथराव, मामले में जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यहां एक दलित युवक ने चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर डाली। जिसके बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। यही नहीं बल्कि जमकर पथराव हुआ और तोड़फोड़ की गई। इसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। तनाव को देखते हुए एसपी देहात और आरएएफ मौके पर तैनात है।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद की है। सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात दलित समाज के एक युवक ने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश कर डाली। आरोप है कि इससे आक्रोशित सवर्ण समाज के लोगों ने दलितों के घरों पर हमला बोल दिया। मारपीट और पथराव में दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए आरएएफ को बुला लिया गया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एक गांव निवासी चार साल की बच्ची बुधवार शाम करीब सात बजे घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि दलित समाज का 22 वर्षीय युवक बच्ची को बहला फुसलाकर ले गया। युवक ने बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी धमकी देकर भाग निकला। जिसके बाद बच्ची के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा कर दिया। सूचना पर सरधना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। पुलिस ने आरोपी युवक के पिता को हिरासत में लेकर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rape attempt with a girl in Meerut, and attacking Dalit's house, 12 injured, deployed Force
जमकर पथराव हुआ - फोटो : अमर उजाला

आरोप है कि इस प्रकरण को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बन गई। रात करीब 9:30 बजे सवर्ण समाज के लोगों ने आरोपी के घर हमला बोल दिया। तोड़फोड़ कर पथराव कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने- सामने आ गए। मारपीट के साथ पथराव हो गया। गांव में रविदास मंदिर के पास भीड़ ने नारेबाजी कर दी। बखेड़े की सूचना पर एसपी देहात राजेश कुमार, एसडीएम सरधना अमित कुमार, तहसीलदार अश्विनी कुमार, सीओ संतोष सिंह, इंस्पेक्टर सरधना दिलीप सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। 

पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। तनाव को देखते हुए आरएएफ भी बुला ली गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी। लेकिन वह  हत्थे नहीं चढ़ा। इंस्पेक्टर सरधना ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रोहित के खिलाफ गंभीर धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस अफसरों को घेरा
इस मामले को लेकर सरधना में तनाव की स्थिति बनी है। एसपी देहात राजेश कुमार किसी तरह मामले को संभालने में लगे थे। वहीं सवर्णों ने पुलिस अफसरों को घेर लिया। पीड़ित पक्ष के लोग आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग पर डटे थे। पुलिस ने गांव में फोर्स तैनात कर दी है। 

कड़ी कार्रवाई की जा रही
आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स लगा दी गई है। -राजेश कुमार, एसपी देहात

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed