{"_id":"6488d2210dd806758c0bb85a","slug":"rape-accused-coach-away-from-police-meerut-news-c-72-1-mrt1061-2091-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पुलिस की पकड़ से दूर दुष्कर्म का आरोपी कोच, जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पुलिस की पकड़ से दूर दुष्कर्म का आरोपी कोच, जानिए क्या है पूरा मामला
Wed, 14 Jun 2023 05:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 05:20 PM IST
सार
Meerut News : आरोपी ने नाबालिग के भाई को चॉकलेट लेने के लिए दुकान पर भेज दिया था और नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में कंकरखेड़ा की एक जूडो कराटे की नाबालिग खिलाड़ी के साथ कोच ने 11 दिन पूर्व दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद से ही मुख्य आरोपी फरार चल रहा है। शनिवार को पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी समेत दो फरार हैं।
विज्ञापन
फाजलपुर निवासी एक युवक ने शनिवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया था कि उसकी 10 वर्षीय बेटी जूडो कराटे सीखती है। दो जून को वह अपने भाई के साथ स्कूल में जूडो कराटे की प्रैक्टिस करने गई थी। जहां आरोपी को दोनों भाई बहन को रोक लिया था। उसने नाबालिग के भाई को चॉकलेट लेने के लिए दुकान पर भेज दिया था और नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। नाबालिग ने परिजनों को घर पहुंच कर सारी बात बताई तो परिजनों ने घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उन्हें दुष्कर्म की जानकारी हुई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी कोच मनीष कुमार उर्फ मैक्स, जितेंद्र, केशव व जय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने जितेंद्र और केशव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी मनीष और जय पुलिस पकड़ से दूर हैं। पुलिस की दो टीमें लगातार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। सीओ दौराला अभिषेक पटेल का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भाजपा नेत्री का अश्लील वीडियो: कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा आरोपी, अदालत ने किया इंकार, खूब वायरल हुआ था मामला
विज्ञापन