फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ramzan 2018: Keep these things in special attention, health will fit

रमजान 2018: रोजे में इन बातों का रखें विशेष ध्यान, नहीं तो हो जाएगी सेहत खराब

Thu, 17 May 2018 06:06 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Thu, 17 May 2018 06:06 PM IST
विज्ञापन
Ramzan 2018: Keep these things in special attention, health will fit
फाइल फोटो

मुकद्दस रमजान में इस बार भी भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम की वजह से रोजेदारों के सब्र का और कड़ा इम्तिहान होगा। इस बार भी रोजे 15 घंटे से ज्यादा के होंगे। लिहाजा खानपान में सावधानी बरतने की जरूरत है, ताकि इबादत के साथ-साथ सेहत भी ठीक रहे।

विज्ञापन


उलेमा का कहना है कि 17 मई (बृहस्पतिवार) से रमजान शुरू होंगे। इसी हिसाब से तरावीह का दौर भी शुरू होगा। डॉक्टरों का कहना है कि सहरी और इफ्तार के बाद खूब पानी पिएं। अधिक मात्रा में फल, साबुत अनाज, मिठाइयां, तले हुए खाद्य पदार्थ और ज्यादा मीठे व नमक पकवानों से बचें। सहरी में प्रोटीन से भरपूर चीजें लें।
विज्ञापन


आज पहला रोजा 
चांद कमेटी की बैठक में शहर काजी जैनुस साजिद्दीन ने एलान किया कि 17 मई को पहला रोजा है। उन्होंने बताया कि दारूल उलूम देवबंद व चांद कमेटी दिल्ली के मौलाना मेराजुद्दीन ने रमजान के चांद की पुष्टि की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सावधानी बरतें
- अधिक मीठे, फैट और कार्बोहाइड्रेट वाला खाना खाने से बचें
- डिहाइड्रेशन से बचने लिए मीठा रहित ज्यादा तरल आहार लेते रहें
- डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर से डाइट प्लान बनवा लेना चाहिए
- कोल्ड ड्रिंक्स और कैफीन युक्त पेय पीने से बचें

सहरी के विकल्प

Ramzan 2018: Keep these things in special attention, health will fit
फाइल फोटो

मल्टी ग्रेन ब्रेड,
चोकर मिले आटे की रोटी या पराठा, दूध और दही,
तीन से चार गिलास पानी, अंडा, ताजे फल

डॉक्टर की सलाह जरूर लें
फिजिशियन डॉ. तनुराज सिरोही ने बताया कि बीमार रोजेदारों को डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए। डायबिटीज के मरीजों को रोजा खोलते समय थोड़ा नियंत्रण रखना चाहिए। इस बात का ध्यान रहे कि पानी की उचित मात्रा बनी रही। फिजिशियन डॉ. विश्वजीत बैंबी ने बताया कि रोजा खोलते ही तुरंत ज्यादा पानी न पिएं। शिकंजी, शरबत आदि पिएं तो बेहतर रहेगा। सहरी और इफ्तारी में ज्यादा तली-भुनी चीजों से परहेज करें। शुगर के मरीज खानपान के हिसाब से अपनी दवाओं का रूटीन बनवा लें।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed