फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ramraj's market remained closed, will open from today

रामराज का बाजार पूर्ण रूप से बंद, व्यापारियों ने डीएम व एसएसपी को सौपा ज्ञापन विवादित भूमि पर लगाई गई डा. अंबेडकर प्रतिमा का माम

Sun, 27 Feb 2022 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 02:13 AM IST
विज्ञापन
Ramraj's market remained closed, will open from today
रामराज का बाजार रहा बंद, आज से खुलेगा
विज्ञापन

बहसूमा (मेरठ)। रामराज पुलिस चौकी परिसर में विवादित भूमि पर लगाई गई डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के विरोध में शनिवार को व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। देर शाम एसपी देहात केशव कुमार के आश्वासन पर व्यापारियों ने रविवार से बाजार खोलने की सहमति दी है। व्यापारियों ने डीएम और एसपी को ज्ञापन भी सौंपा। वहीं, दलित समाज के लोगों ने बैठक कर बाजार खोलने की मांग की है।
व्यापारियों ने शनिवार को पूर्णत: बाजार बंद रखा। शुक्रवार दोपहर व्यापारी एकत्र होकर भाजपा नेता विपेंद्र सुधा वाल्मीकि व क्षेत्रीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जयपाल सिंह के नेतृत्व में मेरठ पहुंचे। जहां उन्होंने डीएम व एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर विवादित भूमि से डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, शनिवार शाम को एसपी देहात केशव कुमार ने व्यापारियों की बैैठक ली। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि प्रतिमा लगाने वाले लोगों से वार्ता की जा रही है। अगर वह प्रतिमा नहीं हटाते हैं तो संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। साथ ही आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी देहात के आश्वासन पर व्यापारियों ने बाजार खोलने की सहमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा नेता विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, क्षेत्रीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जयपाल सिंह, विजय चुुग, व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन मनचंदा, सतीश छाबड़ा, अमित कक्कड़, ठाकुर देवेंद्र चौहान, विनोद चौहान, पीबी शर्मा, डॉ. श्रीपाल कोहली व डिप्टी चौहान आदि रहे।
हस्तिनापुर एसओ को सौंपी कार्रवाई की कमान
बहसूमा। एसपी देहात केशव कुमार ने विवादित भूमि पर रामराज पुलिस चौकी पर लगाई गई डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा लगाने वालों पर कार्रवाई की कमान हस्तिनापुर इंस्पेक्टर रवि कुमार यादव को सौंपी है। एसपी देहात ने एसओ बहसूमा को रात में दबिश देकर आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने के निर्देश दिए है।

दलित समाज ने भी की बाजार खोलने की अपील
बहसूमा। ग्राम सैफपुर फिरोजपुर की ग्राम प्रधान संगीता रानी के आवास पर दलित समाज की बैठक हुई। उन्होंने भी व्यापारियों से बाजार खोलने की अपील की है। ग्राम प्रधान पति डॉ. जितेंद्र ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर को मानने वाले लोग रविवार से बाजार खोलेंगे। उन्होंने ठेली रेहड़ा चलाने वालों से भी अपील की है। इस दौरान डॉ. जितेंद्र कुमार, शमीम अहमद, धनीराम, नरेशीलाल, मनीराम, धर्मपाल, सतीश, संजीव, मंगू, पप्पु, हरेंद्र, शिवकुमार व रामपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed