फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ramp par chaatro ne bikhra jalva

रैंप पर छात्राओं ने बिखेरा जलवा

Wed, 25 Apr 2018 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 Apr 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
ramp par chaatro ne bikhra jalva
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नीलकंठ विद्यापीठ के बीबीए एवं बीसीए के छात्र-छात्राओं द्वारा समागम पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी में छात्र-छात्राओं ने धमाल मचाया। किसी ने पंजाबी गीत पर नृत्य किया तो किसी ने भंगडा कर कार्यक्रम को और भी सुंदर बना दिया।  
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यापीठ के डायरेक्टर डॉ. अमित सिंघल द्वारा किया गया। उन्होंने छात्रों को कठिन परिश्रम कर मंजिल हासिल करने का आह्वान किया। छात्र-छात्राओं को अपना लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ना चाहिए। अगर किसी का कोई लक्ष्य नहीं होगा, तो वह आगे नहीं बढ़ सकता है। निकिता ने पंजाबी डांस और रजत ने सिंगिंग से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। आयुष त्यागी ने शायरी अंदाज में समां बांधा। बैलून डांस में अभिषेक एवं अवनीश जोड़ी ने कमाल किया। इसके अलावा चिट पिकिंग, रैप वाक किए गए। शगुन के नृत्य पर बालिका गूंजी, मिस्टर समागम एवं मिरन समागम का आयोजन किया गया। रैंप पर पहुंची छात्राओं ने जलवा दिखाया तो तालियों की गड़गड़ाहट ने माहौल को और भी सुंदर बना दिया। छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गानों पर नृत्य किया और अपनी सहेलियों के साथ में सेल्फी भी ली। मंच पर जब एक साथ दिखी तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था।  
विज्ञापन

समागम में मिस्टर समागम अभिषेक शर्मा बीबीए प्रथम वर्ष एवं मिस समागम नितिका त्यागी बीबीए प्रथम वर्ष रहे। कार्यक्रम में पुनीत राजपूत, मनोज, दीपा, सोनम, अंजलि, मोनिका, श्वेता, शिवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed