{"_id":"6009d9918ebc3e30c81417b5","slug":"rama-devotees-collected-money-from-house-to-house-meerut-news-mrt5216903155","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामभक्तों ने घर-घर से किया धन संग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामभक्तों ने घर-घर से किया धन संग्रह
विज्ञापन
रामभक्तों ने घर-घर से किया धन संग्रह
मवाना। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए राम भक्तों ने घर-घर जाकर धन एकत्र किया। मोहल्ला मुन्नालाल के एक तांगा चालक ने 51 सौ रुपये चंदा दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक विनोद व जिला प्रचारक ललित शंकर उनके घर गए और धनराशि सहर्ष स्वीकार की।
राम मंदिर निर्माण के लिए मकर संक्रांति से आगामी माघ पूर्णिमा तक धन संग्रह अभियान चलाया जा रहा है। इसमें देशभर से सभी राम भक्त अपनी-अपनी सामर्थ्य के अनुसार निधि अर्पण कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को मोहल्ला मुन्नालाल निवासी गियासन प्रजापति(75) ने संघ के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर चंदा देने की इच्छा जताई। इसके बाद संघ के विभाग प्रचारक व जिला प्रचारक स्वयं इन रामभक्त से मिलने व सहयोग राशि लेने के लिए उनके घर गए। गियासन प्रजापति ने मंदिर बनने के बाद परिवार सहित दर्शन करने की भी बात कही। विहिप जिला उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा, जिला व्यवस्था प्रमुख आदित्य रस्तोगी, नगर संघ चालक अंशुल गौतम, नीतीश रस्तोगी, तरुण कुमार, सजल रस्तोगी, सागर प्रजापति, विवेक आदि मौजूद रहे।
21 हजार रुपये चेक दिया
माछरा/फलावदा/फलावदा। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने चंदा एकत्र किया। बृहस्पतिवार को बस्ती नंबर तीन के टोली प्रमुख नीरज सैनी के नेतृत्व में श्रीराम मंदिर धन संग्रह अभियान में घर-घर धन एकत्रित किया। इस दौरान रविंद्र सैनी, विकास पाल बजरंगी, राजेंद्र जाटव, प्रदीप जाटव, देवा पाल आदि मौजूद रहे। वहीं माछरा के शौल्दा गांव में भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष बॉबी पाल ने आरएसएस कार्यकर्ता धर्मेश त्यागी, कमल प्रताप तोमर, अशोक कुमार, धर्मेंद्र शर्मा, मनोज पनवार, को 21 हजार रुपये की धनराशि का चेक सौंपा। वहीं जानी ब्लाक के गांव गेझा में भाजपा सिवालखास मंडल अध्यक्ष विनोद जिंदल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर अभियान चलाया। इस दौरान प्रदीप चौधरी, रवि चौहान, अरुण, योगेश शर्मा, दीपांशु जिंदल आदि मौजूद रहे।