फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ram Bhola will flee if justice is not found, the victim put up posters of migration on the house, also complained to the SSP

मेरठ: न्याय नहीं मिला तो पलायन करेगा राम भोला, मकान पर चस्पा किए पोस्टर, एसएसपी से की शिकायत

Sat, 21 Aug 2021 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 21 Aug 2021 01:33 AM IST
सार

आरोप है कि तहरीर के बावजूद पुलिस ने दबाव में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। दबंगों के भय से पीड़ित ने अपने मकान पर पलायन के पोस्टर लगाए हैं।

विज्ञापन
Ram Bhola will flee if justice is not found, the victim put up posters of migration on the house, also complained to the SSP
पलायन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मवाना थानाक्षेत्र में सरकारी नाली के विवाद में हमला करने व पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं करने से त्रस्त पीड़ित ने अपने मकान पर पलायन के पोस्टर चस्पा कर दिए। साथ ही मामले की शिकायत एसएसपी से की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, फलावदा में महलका के जंगल में नाली विवाद को लेकर गांव महलका निवासी राम भोला पुत्र कन्नू सिंह के साथ मारपीट की गई थी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी, लेकिन घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। जिससे नाराज पीड़ित ने मकान बेचकर पलायन का ऐलान किया है।
विज्ञापन


राम भोला ने बताया कि कई दिन पूर्व वह अपने खेत में पानी चला रहा था। सरकारी नाली को लेकर दबंगों ने उसके साथ पुलिस के सामने ही मारपीट की थी। आरोप है कि तहरीर के बावजूद पुलिस ने दबाव में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। दबंगों के भय से पीड़ित ने अपने मकान पर पलायन के पोस्टर लगाए हैं। इस संबंध में उसने कप्तान से भी शिकायत की है। पीड़ित का कहना है कि न्याय नहीं मिलने पर वह गांव से पलायन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिटाई से युवक की मौत पर मुकदमा दर्ज नहीं
पिटाई से गांव कुंडा के ग्रामीण की मौत होने के मामले में दी गई तहरीर पर पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। मृतक के परिजन तीन दिन से कार्रवाई के लिए थाने के चक्कर लगा रहे हैं।

गांव कुंडा निवासी विजय पाल पुत्र बल्लू ने बताया उसके भाई मनोज को 17 अगस्त को गांव का ही युवक घर से बुलाकर ले गया था। शाम के वक्त उसने जंगल में मनोज के मरणासन्न स्थिति में पड़े होने की जानकारी दी थी।

नाजुक स्थिति होने पर मनोज को अस्पताल में ले जाया गया, जहां पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। विजयपाल ने थाने में एक अज्ञात तथा गांव के ही एक युवक को नामजद करते हुए तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कहकर उन्हें टरका रही है। विजयपाल ने मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed