फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ralod gathered and surrounded government on agriculture law

रालोद ने सभा कर कृषि कानून पर सरकार को घेरा

Mon, 15 Feb 2021 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Ralod gathered and surrounded government on agriculture law
रालोद ने सभा कर कृषि कानून पर सरकार को घेरा
विज्ञापन

सरधना। दबथुवा गढ़ी में रविवार को राष्ट्रीय लोकदल द्वारा ‘चलो गांव की ओर’ कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। 12 से 18 फरवरी तक चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत भाजपा नेतृत्व वाली प्रदेश और केंद्र सरकार को कूषि कानूनों समेत विभिन्न मुद्दों पर घेरा।
सभा में प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा ने बताया कि रालोद सुप्रीमो चौधरी अजीत सिंह के 12 फरवरी को मनाए गए जन्मदिन पर इस अभियान की शुरूआत की गई थी। इसमें कृषि कानूनों के प्रति जनता को बताना है। विभिन्न मुददों पर केंद्र व प्रदेश सरकार के विफल रहने के बारे में बताना है। किसान आंदोलन को 80 दिन हो गए, लेकिन सरकार नहीं सुन रही। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल देव ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों के दबाव में काम कर रही है। जिला प्रवक्ता कमलजीत एडवोकेट, मारुख, हसमत, शेरू हरेंद्र प्रधान, सचिन शर्मा, कालू नेता, सतवीर, सुनील शर्मा, वीरपाल आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

कृषि कानून के नुकसान बताए
सरूरपुर। किसान उपभोक्ता संगठन की बैठक कस्बा करनावल में आजाद पाल के आवास पर हुई। इसमें किसान मजदूर उपभोक्ताओं को कृषि कानूनों के नुकसान बताए गए। अध्यक्ष श्रीपाल की नेतृत्व में बैठक में किसानों के हितों पर चर्चा की गई। बताया कि तीनों कृषि कानून काले हैं। किसानों से आह्वान किया गया कि गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचे। संचालन रामपाल दादाजी ने किया। सभासद रुपेश, पूर्व चेयरमैन सतीश कुमार, कुंवरपाल, कृष्णपाल, जसवीर, लोकेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed