फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rakshapuram: First club formed, now preparing to sell liquor

रक्षापुरम : पहले बनाया मेरठ क्लब और अब शराब बेचने की होने लगी तैयारी

Fri, 14 Oct 2022 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Rakshapuram: First club formed, now preparing to sell liquor
रक्षापुरम : पहले बनाया क्लब, अब शराब बेचने की तैयारी
विज्ञापन

मेरठ। मवाना रोड स्थित रक्षापुरम आवासीय कॉलोनी के सेक्टर-चार में शराब बेचने की तैयारी होने लगी है। रक्षापुरम कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी और एमडीए उपाध्यक्ष दीपक मीणा को पत्र लिखकर गतिविधि रोकने के लिए निवेदन किया है। सेक्टर-चार के पार्क में एमडीए द्वारा सामुदायिक भवन बनाया गया था। लेकिन साल-2012 में इसे मेरठ क्लब नाम दे दिया गया। अब इसमें बार बनाने की तैयारी है। इस पर समिति ने आपत्ति जताई है।
समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि इससे रक्षापुरम में अव्यवस्था फैल जाएगी। वहीं, परिवारों में रहने वाले बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ेगा। इस क्लब के अध्यक्ष खुद जिलाधिकारी और कमिश्नर को साल -2012 में बनाया गया था। अब क्लब सचिव बार का लाइसेंस लेने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, क्लब से 50 मीटर की दूरी पर मंदिर है। समिति और स्थानीय निवासियों ने एलान कर दिया है कि अगर ऐसा किया जाता है तो विरोध किया जाएगा। रक्षापुरम कल्याण समिति पदाधिकारियों में अध्यक्ष रामकुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, संजीव कुमार काकरान, अरुण पूनिया शामिल हैं। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सामुदायिक भवन को बदलकर मेरठ क्लब करने की पत्रावली भी देखी जाएगी।
विज्ञापन

2012 में मुख्यमंत्री को लिखा था पत्र
इस मामले में पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा था। जिसमें एमडीए के कारनामे के बारे में बताया गया था। पत्र में कहा गया थ कि विवाह, उत्सव और समिति की बैठकों के लिए कॉलोनी में सामुदायिक भवन बनाया जाता है। लेकिन एमडीए ने इस भवन को एक मेरठ क्लब संस्था को दे दिया है। जिससे राजस्व को भी नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने सामुदायिक भवन को रक्षापुरम कॉलोनीवासियों को सौंपने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed