फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Raksha Bandhan festival celebrated

रक्षा बंधन का पर्व मनाया

Thu, 07 Aug 2025 06:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 06:16 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan festival celebrated
मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल (मदर विंग) में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। राखी मेकिंग कंपटीशन का आयोजन हुआ। जिसमें कक्षा द्वितीय से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। ग्रुप ए में कक्षा द्वितीय व तृतीय के विद्यार्थियों में काशवी व नित्य ने प्रथम स्थान, मिहिका द्वितीय स्थान, आयुषी व जैनब ने तृतीय स्थान पाया। ग्रुप बी में कक्षा चार व पांच के विद्यार्थियों नारायण व आफिया ने प्रथम, पाखी ने द्वितीय व आयत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप सी ने कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थियों में इशिका व प्रांजल ने प्रथम, रिदा व सांची ने द्वितीय, नव व हिबा ने तृतीय व मिशिका ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को स्कूल प्रबंधक मनोज रस्तोगी व प्रबंधिका मीनू रस्तोगी ने शुभकामनाएं व सर्टिफिकेट प्रदान किए। कक्षा नर्सरी से प्रथम तक की बच्चियों ने अपने सहपाठी भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे। भाइयों ने भी चॉकलेट, मिठाइयां व ट्रॉफी उपहार स्वरूप दी। प्रधानाचार्य प्रमोद राजपूत ने सभी को शुभकामनाएं दी व सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की सराहना की।
विज्ञापन


छात्रों ने लगाया मां के नाम का पौधा


मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं ने एक पेड़ मां के सम्मान में लगाकर अपनी मां के नाम समर्पित किया। छात्रों ने उत्साह के साथ पौधा लगाया और उसकी देखभाल करने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों को स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग की तरफ से इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के साथ भागीदारी के लिए सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने कहा कि वह भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियां सुचारू रूप से चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed