फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Raju Srivastav Death: Comedian Raju Srivastava came to his Show in Meerut, city mourns on death

Raju Srivastav Death: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का मेरठ से था ये नाता, निधन पर शोक में डूबा शहर

Wed, 21 Sep 2022 04:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 21 Sep 2022 04:29 PM IST
सार

कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर सुनने के बाद  मेरठ में उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। साल 2013 में राजू श्रीवास्तव मेरठ में एक कार्यक्रम में गुदगुदाने पहुंचे थे।

विज्ञापन
Raju Srivastav Death: Comedian Raju Srivastava came to his Show in Meerut, city mourns on death
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर सुनने के बाद हर कोई सदमे में है। कॉमेडियन के प्रशंसकों को इस खबर पर यकीन हो रहा है। मेरठ में उनके प्रशंसकों में उनके निधन से मायूसी छा गई। मेरठ से राजू श्रीवास्तव का खास नाता रहा है।  साल 2013 में 

विज्ञापन


शताब्दी नगर स्थित 'द अध्ययन' स्कूल में 'होली के रंग राजू के संग' कार्यक्रम में पहुंचे। जहां उन्होंने प्रयाग में नागा बाबा के किस्से से लेकर अमिताभ बच्चन की होली बख्शीश के प्रकरण तक को चुटकील अंदाज में बयां किया। राजनीति के चुलबुले चुटुकुलों के साथ उन्होंने वहां बैठे सभी दर्शकों को हसने पर मजबूर कर दिया था।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान राजू श्रीवास्व ने राजनीति में अपना आदर्श मुलायम सिंह यादव, अटल बिहारी वाजपेयी और अन्ना हजारे को बताया था। वहीं, कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के स्वर्गवास होने की खबर सुनकर स्कूल के प्रबंधक प्रांशु कुमार ने उनको याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मर्यादा पुरुषोत्तम राम की लीला के मंचन में तार-तार हो रही मर्यादा, पुलिस-प्रशासन ने भी सिले होंठ


मेरठ में राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर सुनकर उनके दोस्त ज्ञान दीक्षित की आंखें नम हो गईं। ज्ञान दीक्षित ने बताया कि राजू श्रीवास्तव बहुत अच्छे मित्र के साथ अच्छे इंसान थे। वह जरूरतमंदों की बहुत मदद किया करते थे। मुंबई में उनके साथ काफी समय गुजारा। मेरठ में अध्ययन स्कूल में एक कार्यक्रम में भी वे आए थे। राजू ने लोगों को बहुत हंसाया और लोगों के चेहरे पर खुशी लाए। मेरी और से आत्मिक श्रद्धांजलि। 

बता दें कि ज्ञान दीक्षित वरिष्ठ फिल्म फोटो जर्नलिस्ट व प्रख्यात मॉडलिंग फोटोग्राफर हैं। यूपी फिल्म फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं और फोटोग्राफी के क्षेत्र में अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों के साथ 'दादा साहेब फाल्के फिल्म फोटो फाउंडेशन अवॉर्ड' से सम्मानित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed