फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: मर्यादा पुरुषोत्तम राम की लीला के मंचन में तार-तार हो रही मर्यादा, पुलिस-प्रशासन ने भी सिले होंठ

Wed, 21 Sep 2022 01:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 21 Sep 2022 01:28 PM IST
विज्ञापन
Bijnor UP Obscene Dance in Ramleela Manch Dignity Being Broken On Stage News in Hindi
रामलीला के मंच पर अश्लील डांस - फोटो : अमर उजाला

रामलीला मंचन कर एक ओर जहां लोग मर्यादा पुरुषोत्तम के चरित्र से सीख लेते हैं, वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रामलीला मंचन के दौरान जमकर मर्यादा तोड़ी जा रही है। सोशल मीडिया पर रामलीला मंचन की कुछ ऐसी वीडियो इन दिनों वायरल हो रही हैं जो शर्मसार कर रही हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब रामलीला मंचन के दौरान आपत्तिजनक नृत्य का मामला सामने आया है, लेकिन पुलिस इसके लिए कोई सख्त कदम नहीं उठाती। इन दिनों विभिन्न स्थानों पर रामलीला का मंचन किया जा रहा है। बिजनौर के हल्दौर में रामलीला के मंचन के दौरान आयोजकों ने सारी सीमाएं लांघ दीं।



सोशल मीडिया पर ऐसी कई वीडियो वायरल हो रही हैं, जो जिले के हल्दौर, फीना, स्योहारा समेत अन्य कई जगहों की बताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर इनसबके बावजूद पुलिस और प्रशासन मूकदर्शक बने हुए हैं। आरोप तो यहां तक हैं कि कुछ राजनीतिक लोगों के हस्तक्षेप के कारण अफसर कुछ नहीं कर पा रहे हैं। 

Bijnor UP Obscene Dance in Ramleela Manch Dignity Being Broken On Stage News in Hindi
रामलीला के मंच पर अश्लील डांस - फोटो : अमर उजाला

आदर्श रामलीला के नाम पर परोसा जा रहा आपत्तिजनक नृत्य
क्षेत्र में स्योहारा के साथ-साथ दर्जनों स्थानों पर आदर्श रामलीला का मंचन किया जाता रहा है। लेकिन वर्तमान में रामलीला कमेटी के कुछ आयोजकों ने चंद रुपये के लालच में रामलीला के मंचन को बदनाम कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जो स्योहारा के मोहल्ला रियासत में चल रही आदर्श रामलीला मंचन के दौरान की बताई जा रही है।
 

वीडियो में अश्लील नाच होता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने पर कमेटी के आयोजक तरह तरह की सफाई देने में लगे हैं। मंगलवार को वीडियो के वायरल होने पर कई लोगों ने पुलिस प्रशासन से अश्लील डांस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। 

Bijnor UP Obscene Dance in Ramleela Manch Dignity Being Broken On Stage News in Hindi
रामलीला के मंच पर अश्लील डांस - फोटो : अमर उजाला
गुदड़ी मेले में बालाओं का नाच नहीं रोक पाए अफसर
हल्दौर गुदड़ी मेले में पिछले 15 दिन से अश्लील नृत्य चल रहा था। कमाल यह है कि मेले की अनुमति देते समय नृत्य न होने की शर्त रखी गई थी, इसके बावजूद बेरोकटोक गुदड़ी मेले में अश्लील नृत्य चला। इसकी वीडियो भी खूब वायरल हुई।

 

इसके बावजूद न तो पुलिस ने कोई कार्रवाई की और न ही प्रशासनिक अफसरों ने इस ओर कोई ध्यान दिया। सूत्रों की माने तो राजनीतिक दबाव के चलते ऐसा हुआ था। अब मेले की अनुमति का समय पूरा हो चुका है। ऐसे में अफसर डांस पार्टी बंद होने की बात कह रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bijnor UP Obscene Dance in Ramleela Manch Dignity Being Broken On Stage News in Hindi
रामलीला के मंच पर अश्लील डांस - फोटो : अमर उजाला

फीना में भी कई दिन चली डांस पार्टी
फीना में भी डांस पार्टी की किसी स्तर से अनुमति नहीं थी, इसके बावजूद करीब दस दिन यहां पर भी रात के समय डांस पार्टी चली। खूब अश्लील नृत्य हुआ, लेकिन यहां पर भी पुलिस और प्रशासनिक अफसर मूकदर्शक बनने के अलावा कुछ न कर सके। 

विज्ञापन
Bijnor UP Obscene Dance in Ramleela Manch Dignity Being Broken On Stage News in Hindi
अश्लील डांस। - फोटो : amar ujala

रामलीला मंचन में चल रहे अश्लील डांस के वीडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जा रही है। कहीं भी रामलीला मंचन में इस तरह का भोंडा डांस नहीं होगा। यदि क्षेत्र में कहीं भी अश्लील डांस का आयोजन पाया जाता है तो कमेटी आयोजकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। -धर्म सिंह मार्छाल, एएसपी पूर्वी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed