फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rajat murder Case Meerut: Wife murder his husband with her boyfriend in Ganganagar

रजत हत्याकांड: शातिर अपराधी से थे पत्नी के अवैध संबंध, भागकर शादी करने का प्लान फेल हुआ तो प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

Tue, 12 May 2020 04:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 12 May 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
Rajat murder Case Meerut: Wife murder his husband with her boyfriend in Ganganagar
murder news Meerut - फोटो : amar ujala

मेरठ के रजत चौधरी हत्याकांड में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार रजत की पत्नी के शातिर अपराधी अंशुल बावरा के साथ अवैध संबंध थे दोनों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में एक शार्प शूटर भी शामिल था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


गंगानगर थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधान विपिन चौधरी के चचेरे भाई रजत चौधरी की 29 अप्रैल को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एसओजी और गंगानगर पुलिस ने मिलकर हत्या का खुलासा किया है। रजत की हत्या उसकी पत्नी वे प्रेमी अंशुल बावारा ने मिलकर की है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दोनों भाग कर शादी करना चाहते थे लेकिन लाॅकडाउन के कारण यह संभव नहीं हो सका। उसके बाद अंशुल और निशा ने मिलकर रजत की हत्या का प्लान बनाया। पुलिस के अनुसार दोनों ने हत्या की वारदात को कुबूल कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात में अंशुल का साथी कपल जाट निवासी दबथुआ, सरधना भी शामिल था। पुलिस ने बताया कि निशा के कंकरखेड़ा निवासी पड़ोसी अंशुल बावरा से करीब सात साल से अवैध संबंध है। अंशुल शातिर अपराधी है, वह कारोबारी कपिल गुप्ता अपहरण कांड में नोएडा से जेल भी जा चुका है।
 
रजत की हत्या में उसकी पत्नी निशा और अंशुल बावरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह शातिर अपराधी है। दोनों के बीच संबंध थे इसलिए हत्या कर दी। एक आरोपी फरार है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित थे पिता 
हत्यारोपी अंशुल के पिता महेंद्र बावरा राष्ट्रपति पदक से सम्मानित शिक्षक थे वह दबथुआ में लंबे समय तक शिक्षक रहे। बीते साल ही उनकी बीमारी के कारण मौत हुई थी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed