फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rajasthan police recovered the jewellery on the indication of the accused.

Meerut News: राजस्थान पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बरामद किए जेवरात

Tue, 05 May 2026 09:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan police recovered the jewellery on the indication of the accused.
आरोपी को लेकर मवाना पहुंची जोधपुर की पुलिस। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। जोधपुर के टीपी नगर थाने की पुलिस मकान से जेवरात आदि चोरी के मामले में आरोपी को साथ लेकर मंगलवार को मवाना पहुंची। आरोपी द्वारा के बताने पर एक सराफ को उठाकर थाने ले आई। काफी संख्या में व्यापारियों के थाने पहुंचने और माल बरामद नहीं होने पर सराफ को छोड़ दिया गया। बाद में आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से ही चोरी का माल बरामद कर लिया गया। इसके बाद पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई।
राजस्थान के जनपद जोधपुर के थाना टीपी नगर के दरोगा ओमप्रकाश चौधरी तीन स्टाफ के साथ आरोपी तुषार निवासी मोहल्ला तिहाई को अपने साथ लेकर मवाना थाने पहुंची और आरोपी के बताने पर एक सराफ को नगर से उठाकर थाने ले गई। पुलिस द्वारा सराफ को उठाकर ले जाने का पता चलने पर काफी संख्या में नगर के व्यापारी एकत्र होकर थाने पर पहुंच गए। वहीं सराफ से कोई बरामदगी नहीं होने और व्यापारियों की भीड़ को देख लाए गए व्यापारी को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया।
विज्ञापन


काफी देर तक आरोपी से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 200 ग्राम सोने के जेवरात बरामद किए। बताया गया कि पुलिस ने आरोपी के घर से सोने के जेवरात बरामद किए हैं जो आरोपी ने टीपी नगर थाना क्षेत्र से किसी के मकान से चोरी किए थे। टीपी नगर पुलिस ने ज्यादा कुछ बताने से इन्कार कर दिया। आरोपी को लेकर पुलिस जोधपुर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed