फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rainwater has accumulated in front of the main madrasa in Mundali.

Meerut News: मुंडाली में मुख्य मदरसे के सामने भरा बारिश का पानी

Wed, 08 Jul 2026 08:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
Rainwater has accumulated in front of the main madrasa in Mundali.
गांव मुंडाली में मदरसे के सामने भरे बारिश के पानी के पीछे होकर गुजरते ग्रामीण।
मुंडाली। बीते दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से आम जनता ने गर्मी से राहत की सांस ली है। वहीं दूसरी ओर स्थानीय प्रशासन और ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्याें की बारिश ने पोल खोल कर रख दी है।
विज्ञापन

गांव में सड़कों पर पानी भर गया है। आम जनता को पानी के बीच से होकर निकलना पड़ रहा है। इसमें सबसे बदतर स्थिति गांव मुंडाली के मुख्य मदरसे के सामने देखने को मिली। यहां बारिश के बाद का नजारा तालाब जैसा था। मदरसे में पढ़ने आने वाले बच्चे और जरूरतमंदों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। ग्रामीण फैजान व मेहरबान आदि का कहना है कि मदरसे के ठीक सामने इस तरह का जलभराव दुर्भाग्यपूर्ण है। ग्राम पंचायत अधिकारियों और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को इसकी सुध लेनी चाहिए ताकि पढ़ने आने वाले बच्चे सुरक्षित मदरसे में पहुंच सकें।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सचिव लोकेश कुमार का कहना है कि मुंडाली गांव का तालाब ओवरफ्लो हो गया है। इस कारण नालियों का पानी तालाब में नहीं जा पा रहा है। ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से वार्ता कर अब इन नालियों का रुख गांव के बाहर स्थित नाले की तरफ करने पर विचार कर रहे हैं। जल्द ही मदरसे के सामने रास्ते पर भरे पानी की निकासी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed