बारिश के साथ बरसे ओले, वेस्ट यूपी में फिर बढ़ी ठंड, पारा 4.9° गिरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिन से मौसम में चल रहे उतार चढ़ाव के बीच वेस्ट यूपी में एक बार फिर से मौसम बदल गया। बारिश और तेज हवा के कारण तापमान फिर से 20 डिग्री से नीचे आ गया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बुधवार दोपहर बाद मौसम साफ रहेगा और बृहस्पतिवार कोहरे के आसार हैं।
मवाना खुर्द में गिरे ओले
उधर, मवाना खुर्द के आस-पास ओले भी पड़े। इससे गेहूं व सरसों की फसलों को नुकसान पहुंचा। कई दिन से मौसम में बदलाव के बाद बारिश और सर्द हवाओं ने वापस ठंड ला दी। लोगों ने जर्सी, स्वेटर व कैप आदि पहनकर ठंड से बचाव किया। वहीं यह बारिश किसानों के लिए संजीवनी बनकर बरसी।
मंगलवार सुबह से ही आसमान पर बादल छा गए थे। इसके बाद दोपहर से लेकर शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। वेस्ट यूपी के कुछ जनपदों में बारिश तेज हुई है। जबकि हवा भी सामान्य से अधिक रही। वहीं दोपहर में दो बजे आसमान पर काले बादल छाए तो अंधेरा सा हो गया। हाईवे पर वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी। शाम तेज हवा ने कंपकंपी छुड़ा दी। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 17.1 न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 4.9 डिग्री की गिरावट और रात के तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। बारिश 3.6 मिमी रिकॉर्ड की गई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश हुई है। बुधवार को भी बारिश के आसार हैं। शाम तक मौसम साफ होगा और बृहस्पतिवार सुबह फिर से कोहरा छा सकता है।
पढ़ें : कड़ाके की ठंड से दिनभर कांपते रहे लोग, देखें वेस्ट यूपी की ये तस्वीरें
फसलों को होगा लाभ
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी तक बारिश नहीं हुई थी। सर्दी के सीजन में बारिश बहुत जरूरी है।। बारिश से गेहूं, गन्ना, आलू, मटर, चना, मसूर, सरसों समेत सभी दलहनी फसलों को लाभ मिलेगा। इन फसलों के लिए सर्दी अभी और होनी चाहिए।
मौसम में बदलाव, कर न दे बीमार
पिछले कुछ दिनों से सुबह और रात में ठंड और दोपहर में तेज धूप। यही मौसम का हाल था, लेकिन मंगलवार को सुबह बारिश और ठंडी हवाएं चलीं। इससे फिर तेज ठंड हो गई। मौसम का यह बदलाव सेहत पर भर भारी पड़ सकता है। लिहाजा सावधान रहने की जरूरत है। फिजिशियन डॉ. तनुराज सिरोही ने बताया कि मौसम का यह बदलाव बुखार, खांसी, जुकाम के अलावा दिल, सांस और हाई बीपी के मरीजों के लिए खतरनाक है। इसके अलावा बुजुर्गों और बच्चों को भी इसमें खास ख्याल रखने की जरूरत है। बच्चों को बारिश में न भीगने देंबाहर की चीजें खाने से परहेज करें, गीले कपड़े न पहनें। फिजिशियन डॉ. विश्वजीत बैंबी ने बताया कि अगर रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है तो मौसम का बदलाव काफी प्रभावित करता है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/