{"_id":"61eb171d567d3720cb738b56","slug":"rain-will-be-continue-next-three-days-meerut-news-mrt5742603122","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्ट यूपी में तीन दिन बारिश के आसार, पड़ सकते हैं ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेस्ट यूपी में तीन दिन बारिश के आसार, पड़ सकते हैं ओले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन बारिश के आसार, पड़ सकते हैं ओले
मोदीपुरम (मेरठ)। कड़ाके की ठंड के बीच शुक्रवार को सीजन के सबसे घने कोहरे ने हाईवे पर वाहनों की रफ्तार को थाम दिया। सुबह 10 बजे तक भी कोहरा कम नहीं हुआ और दृश्यता शून्य होने के कारण वाहन हेडलाइट्स का सहारा लेना पड़ा। वाहन रेंगते हुए चले और कई जगहों पर जाम के हालात रहे। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 22 से 24 जनवरी तक वेस्ट यूपी में बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है।
लगातार बदलते मौसम के साथ ठंड का असर कम होता दिखाई नहीं दे रहा है। शुक्रवार सुबह कोहरा इतना ज्यादा था कि वाहनों का संचालन मुश्किल हो गया। सड़कों पर वाहन रेंगते हुए चले। दोपहर बाद कुछ समय के लिए धूप जरूर निकली, मगर इससे ज्यादा राहत नहीं मिली।
मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 15.9 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में तीन दिन तक बारिश के आसार हैं, कुछ स्थानों पर ओले भी पड़ सकते हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि पिछले 10 दिन से लगातार ठंड बढ़ने से तापमान भी सामान्य से कम चल रहा है। आने वाले दिनों में अभी ठंड पूरा असर दिखाएगी।