फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rain increase cold

बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी ठिठुरन

Thu, 16 Jan 2020 09:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
rain increase cold
बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी ठिठुरन
विज्ञापन

सहारनपुर/बिजनौर/बागपत/मुजफ्फरनगर/शामली। बारिश और ओलावृष्टि से बृहस्पतिवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई जिलों में स्कूलों में शुक्रवार को अवकाश घोषित कर दिया गया है।

सहारनपुर में बूंदाबांदी और सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों का 17 जनवरी को अवकाश घोषित कर दिया। न्यूनतम तापमान पांच और अधिकतम 14 डिग्री रहा। बिजनौर में बारिश से गेहूं की बुवाई प्रभावित हुई। न्यूनतम तापमान सात डिग्री और अधिकतम 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बागपत में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे आलू और सरसों की फसलों को नुकसान का अनुमान है। वहीं गेहूं की पछेती बुवाई की तैयारी कर रहे किसानों को झटका लगा। गन्ना छिलाई का कार्य रोक देना पड़ा। तौल केंद्रों पर पानी भर गया। न्यूनतम तापमान 9.2 और अधिकतम 15.1 डिग्री रहा। मुजफ्फरनगर में सुबह से शाम तक रुक-रुककर बारिश होती रही। बुढ़ाना क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश और सर्दी को देखते हुए प्रशासन ने 19 जनवरी तक कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों, मदरसों, आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। शामली में सुबह लगातार एक घंटे की बारिश से ठिठुरन बढ़ गई। दिनभर बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed