फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rain in Meerut and May rain again on 14th March

पश्चिमी यूपी में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश

Mon, 11 Mar 2019 10:08 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 11 Mar 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
Rain in Meerut and May rain again on 14th March
मेरठ में बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी यूपी में मौसम का मिजाज सुबह से ही बदला-बदला दिखाई दिया। असमान पर बादल छाए हुए थे और हवा भी तेज चल रही थी। दोपहर में कभी सूर्यदेव दर्शन दे देते तो कभी बादल घिर आते। रात सवा आठ बजे के करीब झमाझम बारिश शुरू हो गई। मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि 14 मार्च को बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


पश्चिमी यूपी में अभी मौसम में उतार चढ़ाव का असर दिखाई दे रहा है। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को मौसम सुबह से ही बदला हुआ था। करीब आठ से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 64 व न्यूनतम 41 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में .4 डिग्री की बढ़ोतरी और रात के तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पहाड़ों पर बने पश्चिमी विक्षोभ से सोमवार को हवा तेज चली और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। 14 मार्च को फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। जिससे जम्मू कश्मीर, हिमाचल व उत्तराखंड में ओलावृष्टि हो सकती है। वेस्ट यूपी में भी बारिश हो सकती है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed