फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rain and wind destroyed the indicator board of PWD

Meerut News: बारिश और हवा से धराशायी हुआ लोनिवि का संकेतक बोर्ड

Wed, 04 Sep 2024 02:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 04 Sep 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Rain and wind destroyed the indicator board of PWD
गंगोह में सड़क पर गिरा पड़ा लोनिवि का संकेतक बोर्ड। स्रोत नागरिक
सहारनपुर। मंगलवार शाम के समय बारिश ने जहां उमस भरी गर्मी से निजात दिलाई, वहीं गंगोह में हवा और बारिश से लोनिवि का संकेतक बोर्ड जमीन पर आ गिरा। उसकी चपेट में आकर बिजली के तीन खंभे भी धराशायी हो गए। रामपुर मनिहारान के बाजार और कई मोहल्लों में बारिश का पानी भरने से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन


गंगोह के मोहल्ला कुरैशियान में करनाल हाईवे पर लगा लोक निर्माण विभाग का संकेतक बोर्ड हवा और बारिश में सड़क पर गिर गया। उसकी चपेट में आकर तीन विद्युत खंभे भी टूट गए। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर कोई नहीं था, वरना जान माल का नुकसान हो सकता था। मोहल्ला निवासी दानिश कुरैशी ने लोक निर्माण विभाग की लापरवाही को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि वह कई बार उक्त बोर्ड के जर्जर होने की बात विभाग के अधिकारियों को बताकर इसे ठीक कराने की मांग कर चुके थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान में बारिश के बाद जलभराव से लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज बारिश से किसानों को लाभ हुआ है। तेज बारिश के चलते कस्बे के पीठ बाजार, मोहल्ला इकराम, कायस्तान, काॅलोनी शिवपुरी, सराय में लोगों के घरों में पानी भरने से बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बड़गांव में दोपहर बाद आई तेज बारिश दो घंटे तक होती रही। इससे मौसम सुहावना बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed