फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Railways: Connectivity between Khurja and Meerut/Saharanpur to be boosted; two new trains approved

रेलवे: खुर्जा से मेरठ व सहारनपुर के बीच रेलवे बढ़ाएगा कनेक्टिविटी, दो नई ट्रेन मंजूर; जानें समय और किराया

Tue, 29 Sep 2026 10:37 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 29 Sep 2026 10:37 PM IST
सार

Meerut News: मेरठ से सहारनपुर तक नौचंदी एक्सप्रेस के अलावा नई मेमू ट्रेनों का यात्रियों को विकल्प मिलने जा रहा है। खुर्जा से आने वाले यात्री मेरठ में ट्रेन बदलकर सहारनपुर तक सफर कर सकेंगे।

विज्ञापन
Railways: Connectivity between Khurja and Meerut/Saharanpur to be boosted; two new trains approved
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

खुर्जा से मेरठ और सहारनपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे कनेक्टिविटी बढ़ाने जा रहा है। रेलवे ने इस मार्ग पर दो नई मेमू ट्रेनों को मंजूरी दी है। खुर्जा से सहारनपुर के लिए सीधी ट्रेन नहीं चलेगी, बल्कि मेरठ सिटी स्टेशन को केंद्र बनाकर दो अलग-अलग मेमू सेवाएं संचालित की जाएंगी। दोनों ट्रेनों के समय में तालमेल रखा गया है, जिससे खुर्जा से आने वाले यात्री मेरठ में ट्रेन बदलकर सहारनपुर तक सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन

 

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर ने बताया कि रेलवे बोर्ड और रेलवे मंत्रालय की ओर से इन ट्रेनों की अधिसूचना जारी कर मंजूरी दी गई है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, आगामी त्योहारी सीजन दुर्गा पूजा और दिवाली को देखते हुए दोनों ट्रेनों का नियमित संचालन अक्तूबर के पहले सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। इन ट्रेनों के चलने से खुर्जा से सहारनपुर तक रेल मार्ग पर पड़ने वाले छोटे-छोटे रेलवे स्टेशनों के यात्रियों को भी रेल सेवा का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होगा ट्रेन संचालन का समय
ट्रेन रूट समय
64573 खुर्जा से मेरठ दोपहर 1:15 बजे रवाना, शाम 5:20 बजे मेरठ सिटी पहुंचेगी
64574 मेरठ से खुर्जा सुबह 11:25 बजे रवाना, शाम 4 बजे खुर्जा पहुंचेगी
64579 मेरठ से सहारनपुर शाम 5:45 बजे रवाना, रात 8:40 बजे सहारनपुर पहुंचेगी
64580 सहारनपुर से मेरठ सुबह 5:50 बजे रवाना, सुबह 8:10 बजे मेरठ सिटी पहुंचेगी
 
विज्ञापन

कहां होगा ठहराव
खुर्जा-मेरठ मेमू संख्या 64573 का खुर्जा जंक्शन, खुर्जा सिटी, मामन, बुलंदशहर, बराल, छपरावत, गुलावठी, हाफिजपुर, हापुड़ जंक्शन, कैली, खरखौदा और मेरठ सिटी स्टेशन पर ठहराव होगा।
वहीं ट्रेन संख्या 64579 मेरठ सिटी से शाम 5:45 बजे रवाना होगी। खुर्जा से आने वाली मेमू के शाम 5:20 बजे मेरठ पहुंचने के करीब 25 मिनट बाद यात्रियों को सहारनपुर के लिए अगली मेमू मिल जाएगी।
मेरठ से सहारनपुर जाने वाली मेमू का ठहराव मेरठ सिटी जंक्शन, मेरठ कैंट, पावली खास, दौराला, सकौती टांडा, खतौली, मुजफ्फरनगर, बामनहेड़ी, रोहाना कलां, देवबंद, नागल, टपरी जंक्शन और सहारनपुर जंक्शन पर होगा।
 

नौचंदी एक्सप्रेस के अलावा मिलेगा विकल्प
मेरठ से सहारनपुर जाने वाले यात्रियों के लिए नौचंदी एक्सप्रेस पहले से एक विकल्प है। नई मेमू सेवा शुरू होने के बाद स्थानीय यात्रियों को सहारनपुर जाने के लिए एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। खासतौर पर बीच के छोटे स्टेशनों से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।

अनुमानित किराया
- खुर्जा से मेरठ (वाया हापुड़): दूरी करीब 93 किमी, सामान्य मेमू टिकट 30 से 35 रुपये के बीच।
- मेरठ से सहारनपुर: सामान्य टिकट किराया करीब 35 से 40 रुपये रहने का अनुमान।
- खुर्जा से सहारनपुर: मेरठ में ट्रेन बदलकर यात्रा करने पर कुल किराया करीब 60 से 70 रुपये के आसपास होने का अनुमान है।

ये भी देखें...
नमो भारत: यात्रियों के लिए पास की सुविधा शुरू, जानें कैसे बनेगा, कितने पैसे बचेंगे और क्या रहेंगे नियम

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed