फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Railway link route: Army will handover land to MDA in seven days

रेलवे लिंक मार्ग : सेना सात दिन में एमडीए को हैंडओवर करेगी जमीन

Wed, 30 Nov 2022 08:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 30 Nov 2022 08:30 AM IST
सार

मेरठ में बागपत रेलवे रोड लिंक मार्ग के लिए सेना 7 दिन में एमडीयू को भूमि हैंड ओवर कर देगी लंबे समय से लिंक मार्ग को लेकर स्थानीय निवासी विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

विज्ञापन
Railway link route: Army will handover land to MDA in seven days
traffic jam, meerut traffic police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में बागपत-रेलवे रोड लिंक मार्ग के लिए सेना सात दिन में जमीन एमडीए को हैंडओवर कर देगी। जिलाधिकारी, एमडीए वीसी, रक्षा संपदा विभाग और सेना के प्रतिनिधि मौके पर जमीन की नपाई करेंगे। जमीन के हैंडओवर किए जाने के विभिन्न विषयों को लेकर सोमवार को राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने रक्षा संपदा अधिकारी हरेंद्र सिंह से बात की। जिसके बाद रक्षा संपदा अधिकारी ने ब्रिगेडियर राजीव कुमार से फोन पर बात कर एमडीए और सेना को पत्र भेज दिया।

विज्ञापन


सेना के स्वीकृति पत्र के अनुसार एक माह में जमीन के हस्तांतरण का कार्य पूर्ण किया जाना है। जमीन हैंडओवर के बाद एमडीए निर्माण कार्य शुरू करा पाएगा। राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि जमीन की कीमत अभी सेना को नहीं देनी होगी। ईवीआई पद्धति से इसका भुगतान किया जाएगा। सैन्य अधिकारी जब चाहेंगे भूमि की कीमत की धनराशि की एवज में अपनी आवश्यकता के अनुसार कार्य करा सकते हैं।
विज्ञापन


जमीन हैंडओवर किए जाने के बाद एमडीए तुरंत 7 दिन का शॉर्ट टर्म टेंडर निकालेगा। इस संबंध में एमडीए की तरफ से भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जनवरी से ही बागपत-रेलवे रोड लिंक मार्ग का कार्य शुरू करा दिया जाएगा, इसमें प्रोजेक्ट में कोई देरी नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: सीएम योगी आज आएंगे मेरठ, ये रहेगा कार्यक्रम, 517 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

अभी मुआवजा नहीं लिया जाएगा
आदेश पत्र प्राप्त हो गया है। लिंक मार्ग के संबंध में एमडीए को भूमि हैंडओवर की जानी है। इस संबंध में एमडीए और सेना को पत्र लिखा है। अभी किसी प्रकार का मुआवजा शुरूआत में नहीं लिया जाएगा। नपाई के बाद सीधे जमीन एमडीए को हैंडओवर कर दी जाएगी। हमारी पूरी कोशिश होगी कि हैंडओवर की पूरी प्रक्रिया एक सप्ताह में पूरी कर ली जाए। - हरेंद्र सिंह, रक्षा संपदा अधिकारी

तेजी से होगा कार्य, नए साल का मिलेगा तोहफा
बागपत रोड से रेलवे रोड तक लिंक रोड के लिए रक्षा मंत्रालय ने 26 करोड़ 15 लाख रुपये कीमत की 2.369 एकड़ भूमि देने की स्वीकृति दी है। इस जमीन को इक्वुअल वैल्यू इंफ्रास्टक्चर पद्धति पर दिया जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा था कि धनराशि को लेकर देरी हो सकती है लेकिन यह स्पष्ट हो गया कि सात दिन में भूमि हैंडओवर कर दी जाएगी, इसकी एवज में बाद में सेना के अधिकारी जहां चाहेंगे वहां इतनी राशि के कार्य करा दिए जाएंगे।

जन क्रांति लिंक मार्ग हो सड़क का नाम
बागपत-रेलवे रोड लिंक मार्ग की मांग को लेकर आंदोलन कर रही संघर्ष समिति की बैठक सोमवार को गुरुद्वारा दशमेश नगर में आयोजित की गई। प्रचार प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि मार्ग का नाम जन क्रांति लिंक मार्ग रखा जाना चाहिए। इसके साथ ही यहां हाइट गेट लगाए जाने चाहिए।ज इस मार्ग पर व्यवसायिक वाहनों के आगमन पर रोक लगाई जानी चाहिए। ऐसे में इस मार्ग को पूरी तरह जाम से मुक्ति मिल जाएगी। इस अवसर पर समिति सदस्यों ने आंदोलन में सहयोग करने वाले लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर अमित सिंह, राजेंद्र सिंह, मुकेश बंसल, डीके शर्मा, मनीष जैन, विनोद चौधरी, गौरव चौधरी, आशीष गुप्ता, सुनील और सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed