फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   railway cancell train, roadways has less bus

रेलवे ने रद की ट्रेनें, रोडवेज के पास बसों का इंतजाम कम   

Tue, 04 Jul 2017 09:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 04 Jul 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
railway cancell train, roadways has less bus
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मेरठ सिटी से दौराला रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक दोहरीकरण के चलते लिए गए ब्लाक के कारण आज करीब एक दर्जन ट्रेन रद रहेगी। ट्रेनों के रद होने से रेल यात्री रोडवेज का सफर करेंगे। आगामी 6 जुलाई से दैनिक यात्रियों को भी ट्रेन रद होने से रोडवेज बसों से ही गंतव्य तक जाना होगा। ट्रेनों के बड़ी संख्या में रद होने से रेलवे के करीब 50 हजार यात्री रोडवेज में बढ़ेंगे। रोडवेज के पास इतनी बड़ी संख्या को उनकी मंजिल तक पहुंचाने के इंतजाम नहीं है। नौचंदी एक्सप्रेस व राज्यरानी एक्सप्रेस के रद होने की स्थिति में विभाग ने छह अतिरिक्त बसों का तो इंतजाम कर दिया है, लेकिन दिल्ली रूट पर अभी इंतजाम नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


आज रद रहेंगी 12 ट्रेन 
ट्रैक दोहरीकरण के चलते सोमवार से ट्रेनों का निरस्तीकरण शुरू हो गया है। सोमवार को आनंद विहार टर्मिनल से वैष्णो देवी तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन रद रही। इसके अलावा इलाहाबाद से मेरठ के लिए चलने वाली संगम एक्सप्रेस भी रद कर दी गई। यह ट्रेन मंगलवार को नहीं आने के चलते यहां से इलाहाबाद के लिए रद रहेगी। इसके अलावा लोकमान्य टर्मिनल से हरिद्वार जाने वाली एसी सुपरफास्ट भी रद रही। मंगलवार को नौचंदी एक्सप्रेस के अलावा दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस, देहरा-बांद्रा एक्सप्रेस, हरिद्वार-लोकमान्य टर्मिनल सुपर फास्ट, देरहादून-उज्जैन एक्सप्रेस, इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस, बलसाड एक्सप्रेस, दिल्ली-सहारनपुर मेमू, सहारनपुर-दिल्ली मेमू रद रहेगी। इसके अलावा दिल्ली-अंबाला मेमू की यात्रा सहारनपुर स्टेशन पर ही समाप्त होगी और यही से शुरू होगी। ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर का संचालन सहारनपुर सकौती टांडा के बीच कराया जाएगा। 
विज्ञापन


50 हजार दैनिक यात्रियों पर 6 जुलाई से होगी आफत 
मेरठ सिटी स्टेशन व कैंट स्टेशन से करीब 50 हजार दैनिक यात्री दिल्ली, मोदीनगर और गाजियाबाद आदि में नौकरी के लिए जाते हैं। आगामी 6 जुलाई से दैनिक यात्रियों को ले जाने वाली अधिकतर ट्रेन रद होने से यात्रियों के सामने दिक्कत शुरू हो जाएंगी। इन यात्रियों के सामने गंतव्य तक जाने के लिए रोडवेज बसों का ही विकल्प रह जाएगा। 6 जुलाई से रद होने वाली ट्रेनों में दिल्ली-कालका पैसेंजर, कालका-दिल्ली पैसेंजर, सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर, दिल्ली-हरिद्वार पैसेंजर, दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर, हरिद्वार-दिल्ली पैसेंजर, अंबाला-हजरत निजामुद्दीन पैसेंजर, हजरत निजामुद्दीन-अंबाला पैसेंजर के अलावा शालीमार एक्सप्रेस, अहमदाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस, देहरादून-मुदरै-चंडीगढ़ एक्सप्रेस वाया शामली चलाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
परेशानी के साथ समय और बढ़ा किराया देना होगा
रेल यात्रियों को ब्लाक के दौरान न केवल परेशानी का सामना करना पड़ेगा बल्कि रोडवेज बसों में सफर के चलते समय और किराया भी ज्यादा वहन करना पड़ेगा। पैसेंजर ट्रेन में दिल्ली का किराया 30 और एक्सप्रेस में 45 रुपये हैं। जबकि रोडवेज बसों में करीब दोगुना 75 रुपये हैं। 


रोडवेज के पास नहीं अतिरिक्त बसों की व्यवस्था
रोडवेज के पास करीब 800 बसो का बेड़ा है, जिनमें से 80 फीसदी बसे ही रोजाना तय रूटों पर आन रोड हो पाती है। बाकी बसे मेंटीनेंस के चलते आफ रोड रहती है। विभाग के पास इतनी अतिरिक्त बसे नहीं है जो रेल यात्रियों के बोझ को संभालने के लिए दिल्ली, मुजफ्फरनगर, हापुड़ व खुर्जा रूट पर लगाई जा सके। हालांकि रोडवेज आरएम एसके बनर्जी ने रेल यात्रियों को राहत देने की बात कहते हुए रूटों से बसे हटाकर मांग वाले रूटों पर लगाने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed