फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rail will not be sold at railway station

स्टेशन पर रेल नीर नहीं बेचने पर होगी कार्रवाई

Sun, 04 Aug 2019 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
Rail will not be sold at railway station
स्टेशन पर रेल नीर नहीं बेचने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

दीपक भारद्वाज
मेरठ।
रेल यात्रियों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने नियमों को सख्त कर दिया है। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनोें मेें लोकल ब्रांड का पानी बेचे जाने की शिकायत पर रेलवे की किरकिरी हो रही थी। इसी के चलते रेलवे ने सभी वेंडरों को सिर्फ रेल नीर बेचने के निर्देश दिए हैं। वेंडरों को चेतावनी दी गई हैं कि अगर कोई अन्य ब्रांड का पानी बेचते मिला तो तत्काल उसका लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है।
सिटी स्टेशन पर पिछले कई सालों से अन्य ब्रांड का पानी धड़ल्ले से बेचा जा रहा था। जबकि रेल विभाग स्टेशनों पर रेल नीर भी बराबर सप्लाई कर रहा था। लेेकिन कमीशन के फेर में वेंडर मनमानी ब्रांड के पानी बेच रहे थे। इसके चलते कई बार यात्रियों ने खराब पानी की शिकायत की थी। इसके बाद रेलवे ने स्टेशनों पर सिर्फ रेल नीर बेचे जाने का निर्णय लिया है। पिछले एक सप्ताह से इस आदेश पर अमल होना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

कमीशन के चक्कर में लोकल ब्रांड
वेंडरों को रेल नीर से ज्यादा अन्य ब्रांडों के पानी पर बचत होती है। इसलिए वेंडर लोकल ब्रांड का पानी बेचते हैं। वेंडरों के मुताबिक रेल नीर की 12 बोतल की पेटी 126 रुपये की मिल रही है। जबकि अन्य ब्रांड की पेटी 90 रुपये की है। इससे वेंडरों को बचत हो रही है। वहीं, रेल नीर व अन्य ब्रांड का पानी यात्रियों को 15 रुपये प्रति बोतल दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ब्रांड भी बेचे जा रहे
बीबो, रॉयल किंंग, औक्समैस, हेल्थ प्लस
सात जगह लगे रेल नीर प्लांट
देश में सात स्थानों पर रेल नीर प्लांट लगे हैं। इसमें दिल्ली के नांगलोई, बिहार के दानापुर, तमिलनाडु के पालुर, महाराष्ट्र के अंबरनाथ, उत्तर प्रदेश के अमेठी, केरल के पारासेला, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में।
यहां भी लगने हैं प्लांट
महाराष्ट्र के नागपुर, भुसावल, उत्तर प्रदेश के हापुड़, पश्चिम बंगाल के संकरेल, मध्यप्रदेश के भोपाल, असम के गुवाहाटी, आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा, गुजरात के अहमदाबाद, राजस्थान के जयपुर, हरियाणा के अंबाला।

वर्जन====
स्टेशन पर सिर्फ रेल नीर बेचने के आदेश आए हैं। अन्य किसी भी ब्रांड का पानी अगर स्टेशन और ट्रेनों में दिया गया तो कार्रवाई की जाएगी। वेंडरों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। -आरएन प्रसाद, वाणिज्य निरीक्षक, सिटी स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed