{"_id":"616d8677f78e3232914f47ef","slug":"rail-roko-andolan-today-news-farmers-have-protest-on-railway-stations-in-six-district-of-west-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का रेल रोको आंदोलन: पश्चिमी यूपी में दिनभर ऐसा रहा माहौल, स्टेशनों पर खड़ी रहीं ट्रेनें और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का रेल रोको आंदोलन: पश्चिमी यूपी में दिनभर ऐसा रहा माहौल, स्टेशनों पर खड़ी रहीं ट्रेनें और...
Mon, 18 Oct 2021 08:06 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 18 Oct 2021 08:06 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के जिलों में सोमवार सुबह से ही किसानों का रेल रोको आंदोलन शुरू हो गया। वहीं किसानों ने रेलवे स्टेशनों को कब्जे में ले लिया और इस दौरान सभी ट्रेनें स्टेशनों पर खड़ी रहीं।
विज्ञापन
किसानों का आंदोलन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मोर्चा के घटक संगठनों ने सोमवार को रेलवे स्टेशनों और ट्रैक पर धरना दिया। सभी जिलों में धरने के चलते ट्रेनें स्टेशनों पर खड़ी रहीं। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
मेरठ में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने परतापुर रेलवे स्टेशन और सकौती रेलवे स्टेशन के अलावा कंकरखेड़ा फ्लाईओवर के नीचे रेलवे ट्रैक पर धरना दिया। वहीं बागपत में अग्रवाल मंडी टटीरी, बड़ौत और कासिमपुर खेड़ी में धरना दिया। बिजनौर में मौअज्जमपुर नारायण रेलवे स्टेशन पर किसानों ने धरना दिया। इस दौरान सिद्धबली एक्सप्रेस को बिजनौर स्टेशन पर 4:20 बजे तक रोक कर रखा गया। लखनऊ से चंडीगढ़ जा रही एक्सप्रेस ट्रेन को पहले एक घंटा बिजनौर और फिर किरतपुर में रोका गया। वहीं नगीना रेलवे स्टेशन और नजीबाबाद स्टेशन पर भी ट्रेनें खड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर, सहारनपुर में भाकियू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें स्टेशन परिसर में ही रोक दिया। काफी देर चले हंगामे के बाद कार्यकर्ताओं ने बैरीकेड हटाकर प्लेटफार्म पर प्रदर्शन किया। चंडीगढ़-मदुरई एक्सप्रेस को देवबंद रेलवे स्टेशन पर पांच घंटे रोके रखा। सरयू यमुना एक्सप्रेस और कोलकाता से अमृतसर जाने वाली ट्रेन को सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पांच घंटे रोककर रखा।
यह भी पढ़ें: मेरठ: छात्रों की फीस के 50 लाख ले उड़ा एमपीएस का क्लर्क, अभिभावकों को स्कूल ने भेजे नोटिस तो खुला मामला
मुजफ्फरनगर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने मंसूरपुर में जालंधर इंटरसिटी को पांच घंटे रोके रखा। खतौली और रोहाना स्टेशनों पर धरना दिया। कोच्चीवली एक्सप्रेस पांच घंटे तक मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। शामली में भी किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने ट्रैक पर धरना दिया।
यह भी पढ़ें: मिशन 2022: मेरठ में असदुद्दीन ओवैसी की रैली की तैयारी तेज, शाहिद अखलाक जल्द ले सकते हैं बड़ा फैसला