फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Raid on petrol pumps under DM Shakuntala Gautam in Baghpat district after Meerut

मेरठ के बाद अब बागपत जिले में पेट्रोल पंपों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, डीएम ने गठित की चार टीम

Thu, 05 Sep 2019 10:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 05 Sep 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
Raid on petrol pumps under DM Shakuntala Gautam in Baghpat district after Meerut
पेट्रोल पंप पर जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में मिलावटी तेल के खेल के बाद प्रशासन ने अब बागपत में भी जांच शुरू करा दी है। डीएम शकुंतला गौतम ने चार टीम गठित की। पहले दिन बागपत और खेकड़ा में छापेमारी की गई। यहां पर तेल में मिलावट, घटतौली और जनसुविधाओं को चेक किया गया। डीएम ने बताया कि खामियां मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


गुरुवार को डीएम शकुंतला गौतम ने निरीक्षण के निर्देश दिए। पेट्रोल और डीजल पंपों पर मिलावट, घटतौली की जांच के लिए नगर क्षेत्र बागपत में जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, वरिष्ठ निरीक्षक बाट और माप विज्ञान, विक्रय प्रबंधक की टीम बनाई। तहसील बागपत, खेकड़ा और बड़ौत में संबंधित एसडीएम के नेतृत्व में पूर्ति निरीक्षक, वरिष्ठ निरीक्षक बाट माप, विक्रय प्रबंधक आदि की टीम को अभियान के निर्देश दिए गए। पहले दिन ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम बागपत पुलकित गर्ग, जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह, वरिष्ठ बाट माप निरीक्षक पवन कुमार ने गौरीपुर मोड़ के निकट जोली पेट्रोल पंप की जांच की, जहां व्यवस्थाएं सही मिली हैं। इसके अलावा खेकड़ा में भी जांच कराई गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: हर रोज 60 हजार लीटर नकली पेट्रोल-डीजल बना रहे थे माफिया, अब हुए कई बड़े खुलासे
विज्ञापन
विज्ञापन


घटतौली और मिलावट बर्दाश्त नहीं : शकुंतला गौतम
डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि मेरठ में मिलावट का प्रकरण सामने आया है। जिले में अभी तक ऐसा मामला नहीं पकड़ा गया, लेकिन जांच शुरू करा दी गई है। गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जनसुविधाएं नहीं तो भेजे जाएंगे नोटिस
पेट्रोल पंपों पर अगर जनसुविधाएं नहीं मिली तो प्रशासन नोटिस देगा। शौचालय, पेयजल की व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा, वाहनों में हवा की फ्री व्यवस्था समेत अन्य नियमों का पालन अगर नहीं मिला तो कार्रवाई तय है।

यह भी पढ़ें: नकली पेट्रोल-डीजल: हरियाणा-पंजाब तक फैला नेटवर्क, परतापुर-टीपीनगर इंस्पेक्टर पर गिरी गाज

बागपत में चल रहे 28 पेट्रोल पंप
जिले में 28 पेट्रोल पंप संचालित है। जिला आपूर्ति अधिकारी नीरज सिंह का कहना है कि एक-एक करके प्रत्येक पेट्रोल पंप को टीम चेक करेगी, जिनकी रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed