फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चौथे दिन पेट्रोल पंपों के साथ केरोसिन ऑयल डिपो पर की छापेमारी

Thu, 05 Sep 2019 03:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 05 Sep 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
Raid on petrol pumps of the district
पेट्रोल पंप पर जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

डीजल व पेट्रोल में मिलावट का खेल उजागर होने के बाद गुरूवार को भी मेरठ जिले के पेट्रोल पंपों पर ताबड़तोड़ छापामारी की गई। पिछले तीन दिन में संयुक्त टीमों ने नौ पेट्रोल पंपों पर घटतौली और मशीन की टेंपरिंग की जांच करने के साथ नमूने भरे। इस दौरान एक पेट्रोल पंप पर घटतौली पकड़ी गई। नमूनों को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया गया।


 
Raid on petrol pumps of the district
पेट्रोल पंप पर जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

वहीं गुरूवार को नकली पेट्रोल डीजल के मामले में जिला प्रशासन  ने बड़ी कार्रवाई करते हुए केरोसिन ऑयल डिपो पर छापेमारी की। जिलाधिकारी ने तीन मजिस्ट्रेट नियुक्त कर तीनों ऑयल डिपो की जांच के लिए भेजे। चंद्रप्रकाश विजय कुमार सरदार सिंह, प्रेमचंद के डिपो समेत टीम ने तीन डिपो पर छापा मारा और तेल के नमूने भरे। इसके अलावा टीम ने शहर के मवाना में जेपी कामिल फ्यूल प्वाइंट, मवाना खुर्द में अग्रवाल फिलिंग प्वाइंट मवाना पर भी छापा मारा।


 
Raid on petrol pumps of the district
पेट्रोल पंप पर जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

इस क्रम में बुधवार को जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम, बाट-माप विभाग से विक्रम सिंह और तेल कंपनियों के अधिकारियों की तीन टीमों ने सूरजकुंड स्थित फिलिंग प्वाइंट, बिजली बंबा बाईपास स्थित मै. सद्भावना पेट्रोल पंप, कमाया फिलिंग स्टेशन, डिलेक्स फिलिंग प्वाइंट, हापुड़ रोड स्थित राइंजिग स्टार फिलिंग स्टेशन, ईके रोड स्थित बसंत लाल बेनी प्रसाद, हापुड़ रोड धीरखेड़ा स्थित रघुनाथ फिलिंग स्टेशन, दिल्ली रोड जैनपुर स्थित ब्रजहरि फिलिंग प्वाइंट, गढ़ रोड स्थित दयाल ब्रदर्स पेट्रोल पंप पर छापेमारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raid on petrol pumps of the district
जांच में शामिल अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

प्रत्येक पेट्रोल पंप से तीन-तीन नमूने लिए गए। जिनमें एक-एक नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया तो एक जिलापूर्ति कार्यालय में रखा गया। साथ ही एक नमूना पेट्रोल पंप पर रख गया। इस दौरान राइंजिग स्टार फिलिंग स्टेशन पर पांच लीटर मानक के आधार पर पैट्रोल एवं डीजल में 0.50 प्रतिशत से अधिक घटतौली पकड़ी गई। जिसके खिलाफ बाट-माप विभाग कार्यवाही करेगा। उधर, जिला प्रशासन का कहना है कि सभी पेट्रोल पंपों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
Raid on petrol pumps of the district
केरोसिन ऑयल डिपो पर जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

20 अगस्त को आईजी आलोक सिंह के निर्देश पर एसपी देहात अविनाश पांडेय ने मिलावटी तेल की शिकायत पर पारस केमिकल और गणपति पेट्रो केमिकल फैक्टरी पर कार्रवाई कर केमिकल फैक्ट्री के मालिकों सहित 10 लोगों को जेल भेजा था। जेल में बंद सभी आरोपियों पर जिलाधिकारी ने रासुका व गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई निर्देश दे रखे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed