फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Raid on a stall-restaurant at Abu Lane; youths caught drinking alcohol.

Meerut News: आबूलेन के स्टॉल रेस्टोरेंट पर छापा, शराब पीते युवकों को पकड़ा

Thu, 11 Jun 2026 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Raid on a stall-restaurant at Abu Lane; youths caught drinking alcohol.
- पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक व उसके नौकर पर दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। सदर बाजार थाना पुलिस ने बुधवार रात आबूलेन स्थित स्टॉल रेस्टोरेंट पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से रेस्टोरेंट मालिक सतवाई निवासी अंकित गुर्जर व उसके नौकर अतुल को पकड़ लिया। शराब पी रहे युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक व नौकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।


सीओ कैंट एएसपी नवीना शुक्ला ने बताया कि आबूलेन स्थित स्टॉल रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब पिलाने की काफी समय से सूचना मिल रही थी। इसी के चलते पुलिस ने बुधवार को रेस्टोरेंट पर छापे कीकार्रवाई की। छापे के दौरान पुलिस को रेस्टोरेंट के अंदर दो युवक शराब पीते हुए मिले। पुलिस को देखकर रेस्टोरेंट मालिक व नौकर घबरा गए और रेस्टोरेंट से बाहर भगाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। छापे के दौरान रेस्टोरेंट के अंदर की गतिविधियों की जांच की गई और आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने रेस्टोरेंट के अंदर शराब पी रहे दोनों के युवकों के नाम पते नोट किया और चेतावनी देकर छोड़ दिया। पुलिस रेस्टोरेंट मालिक व नौकर को लेकर थाने आ गई। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को नोटिस तामील कराकर थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया।-------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed