फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Raid in Meerut hotel, lover cauple caught

होटल में पड़ी रेड, कमरे में प्रेमी युगल को देख पुलिस हैरान, फिर जो हुआ

Thu, 07 Jun 2018 12:00 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Thu, 07 Jun 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
Raid in Meerut hotel, lover cauple caught
प्रेमी युगल को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यहां एक होटल में रेड पड़ी। कमरे के भीतर प्रेमी युगल को देख पुलिस हैरान रह गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। फिर जो हुआ।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की है। यहां तेजगढ़ी चौराहा स्थित ऑल इज वेल होटल में सेक्स रैकेट चलने की सूचना पर पुलिस ने आरआरएफ के साथ छापा मारा। जहां से प्रेमी युगल बरामद हुआ। पुलिस ने होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसओ मेडिकल सतीश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कुछ युवक तीन छात्राओं को लेकर होटल में पहुंचे हैं। मुखबिर ने भी सूचना दी थी कि दोपहर के समय कुछ युवक होटल में छात्राओं को लेकर पहुंचते हैं। पूछताछ के दौरान होटल मैनेजर गुमराह करने लगा। इस दौरान कमरे से मिले प्रेमी युगल से पूछताछ की गई। युगल नौचंदी क्षेत्र का निवासी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : Pics: होटल में पड़ी रेड, कमरों के भीतर विदेशी महिलाओं को देख पुलिस अफसर हैरान

Raid in Meerut hotel, lover cauple caught
होटल मैनेजर और प्रेमी युगल को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

वहीं युवक के अनुसार उसने तीन घंटे के लिए एक हजार रुपये में कमरा बुक किया था। होटल का रजिस्टर चेक किया गया तो युगल की आईडी लगी मिली। दोनों बालिग थे, जिन्हें मेडिकल थाने ले जाने के बाद परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। आरोपी होटल मैनेजर इंद्रजीत रजबपुर जिला अमरोहा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मैनेजर ने पुलिस को बताया कि उसने होटल को किराए पर ले रखा है। वहीं मेडिकल थाने में युवती ने कहा कि युवक उसका मंगेतर है। हमारी शादी तय हो चुकी है। इसे हवालात में मत डालो। परिजनों को पता चल गया तो बदनामी होगी।

विवादों में रहा है होटल
एसओ मेडिकल के अनुसार ऑल इज वेल होटल पहले भी विवादों में रहा है। दो साल पहले सीसीएसयू के छात्र नेता प्रशांत चौधरी उर्फ रोबिन की हत्या उसके दोस्तों ने ऑल इज वेल होटल में थी। मेडिकल थाने में तैनात एक सिपाही होटल में गलत काम करता था। जिसे पूर्व एसएसपी जे. रविंदर गौड़ ने लाइन हाजिर किया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed