फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: होटल में पड़ी रेड, कमरों के भीतर विदेशी महिलाओं को देख पुलिस अफसर हैरान

Sun, 22 Apr 2018 08:59 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 22 Apr 2018 08:59 PM IST
विज्ञापन
Raid a hotel in Meerut, Police surprised by seeing foreign women
होटल में छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

यहां एक होटल में रेड पड़ी तो कमरों के भीतर विदेशी महिलाओं को देख पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। विदेशी महिलाओं समेत 17 लोग हिरासत में, आगे की स्लाइड में जानिए पूरा मामला...

क्या करने आई विदेशी महिलाएं 

Raid a hotel in Meerut, Police surprised by seeing foreign women
होटल में पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला

मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का है। मोदीपुरम में एनएच-58 स्थित एक होटल में शुक्रवार देर रात एसपी सिटी ने फोर्स के साथ छापा मारा। जहां से दो विदेशी महिलाओं समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

पढ़ें : Pics: चार होटलों में पड़ी रेड, इतने प्रेमी जोड़ों को देख उड़े पुलिस अफसरों के होश

Raid a hotel in Meerut, Police surprised by seeing foreign women
होटल में पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी मानसिंह चौहान के मुताबिक, एक मुखबिर ने सूचना दी थी कि पल्लवपुरम थानाक्षेत्र के ग्रांड ए स्टार होटल में ऑनडिमांड विदेशी महिलाएं सेक्स रैकेट के लिए बुलाई गईं हैं। जिसके बाद सीओ दौराला पंकज सिंह और आसपास के थानों की पुलिस फोर्स के बाद होटल में छापा मारा गया। जहां से एक कमरे में दो विदेशी महिलाएं और दूसरे कमरे में दो स्थानीय महिलाएं मिलीं। होटल से 13 लोगों को भी पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raid a hotel in Meerut, Police surprised by seeing foreign women
होटल में पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी ने बताया कि चारों महिलाओं को पूछताछ के लिए महिला थाने जबकि अन्य लोगों को पल्लवपुरम थाने भेजा गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि महिलाओं के परिजनों को थाने बुलाया गया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

पुलिस के मुताबिक कई बार शिकायत मिली कि हाइवे स्थित कई होटलों में विदेशी महिलाएं ऑन डिमांड आती हैं। इसकी जांच की जा रही है कि ये विदेशी महिलाएं यहां किस प्रयोजन से आई थीं।

विज्ञापन

आपत्तिजनक नहीं मिला कोई 

Raid a hotel in Meerut, Police surprised by seeing foreign women
होटल में पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी ने बताया कि होटल के रजिस्टर में इनमें से किसी की भी एंट्री नहीं मिली। सिर्फ एक युवक की एंट्री मिली, जो इन आरोपियों से अलग था और उसे छोड़ दिया गया। पकड़े गए लोगों में होटल के चार कर्मचारी भी हैं। छापे के दौरान कोई आपत्तिजनक स्थिति में नहीं मिला। मामला विदेशी महिलाओं से जुड़ा है इसलिए गहनता से जांच कराई जा रही है। सब कुछ ठीक मिला तो शनिवार को परिजनों की सुपुर्दगी में दिया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed