फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   raid in factory of SP District President, Tax evasion of crores reveals

सपा जिलाध्यक्ष की फैक्ट्री पर पड़ी रेड, हुआ करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा

Tue, 22 May 2018 03:05 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 22 May 2018 03:05 PM IST
विज्ञापन
raid in factory of SP District President, Tax evasion of crores reveals
जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला

यहां सपा जिलाध्यक्ष की फैक्ट्री पर रेड पड़ी तो करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा हो गया। वहीं छापे की कार्रवाई से हड़कंप मच गया और सपा नेता फैक्ट्री पहुंच गए। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में वाणिज्यकर-जीएसटी टीम ने सपा जिलाध्यक्ष एवं उद्यमी गौरव स्वरूप और आकाश कुमार की जय बालाजी रोलिंग मिल्स पर छापे की कार्रवाई कर करोड़ों की टैक्स चोरी पकड़ी है। अफसरों ने क्रय-विक्रय में अनियमितता के साथ सरिये स्टॉक रिकार्ड में भी अंतर पाया गया। मिल्स प्रबंधन से मौके पर 25 लाख का एडवांस टैक्स जमा कराया गया। इससे पहले डीजीजीएसटीआई की टीम ने 18 मई को शहर की अंबा स्टील और सर्वोत्तम रोलिंग मिल पर छापे की बड़ी कार्रवाई कर करोड़ों के टैक्स चोरी का खुलासा किया था।
विज्ञापन


पढ़ें : मंत्री को देख व्यापारियों ने गिराए दुकानों के शटर, फल मंडी में पकड़ी टैक्स चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मेरठ रोड स्थित वहलना इंडस्ट्री एरिया में सपा जिलाध्यक्ष एवं उद्योगपति गौरव स्वरूप, आकाश कुमार और शशांक की साझेदारी में जय बालाजी रोलिंग मिल्स है। सोमवार को वाणिज्यकर-जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर एसके शुक्ला के नेतृत्व में दो दर्जन अधिकारियों की पांच टीमों ने एक साथ छापेमारी की। छापे की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। गौरव स्वरूप सहित कई उद्यमी फैक्ट्री पहुंच गए। अफसरों ने मिल्स प्रबंधन से जो-जो दस्तावेज मांगे, वह दिखाए गए। खरीद और बिक्री से जुड़े बिल रिकार्ड कब्जे में ले लिए गए। कंप्यूटर का डाटा जांच को लिया गया। स्टॉक की जांच के दौरान गड़बड़ी पाई गई। स्टॉक के रिकार्ड में जितना सरिया दिखाया गया, मौके पर उससे ज्यादा मिला।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed