{"_id":"68657d0e454888487b0f3f84","slug":"rahul-had-bought-the-pistol-from-meerut-meerut-news-c-26-1-smrt1048-144963-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल ने मेरठ से खरीदा था तमंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल ने मेरठ से खरीदा था तमंचा
विज्ञापन
शामली। कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम के साथ मुठभेड़ में घायल 50 हजार का इनामी बदमाश राहुल ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि उसने तमंचा मेरठ से खरीदा था और बाइक को दिल्ली से चोरी किया था।
वह बाइक से अपने साथी के साथ मसूरी घूमने जा रहा था। पकड़ा गया बदमाश एक माह पहले धागा व्यापारी ललित जैन के मुनीम अनिल नरवाल से 32 लाख रुपये की लूट की घटना में शामिल था। उधर, इस घटना में शामिल अन्य तीन बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। सिंभालका बाईपास के निकट मंगलवार देर रात शहर कोतवाली और एसओजी टीम के साथ मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश राहुल निवासी शालीमार गार्डन गाजियाबाद पैर में गोली लगने से घायल हुआ था। घायल बदमाश का अस्पताल में उपचार कराया गया। उसके पास से तमंचा, बिना नंबर की बाइक, दो कारतूस, एक खोखा और दो लाख रुपये बरामद हुए थे।
एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि राहुल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके पास मिले तमंचे को उसने मेरठ में किसी व्यक्ति से लिया था और उसके पास जो बाइक मिली है, वह दिल्ली से चोरी की गई थी। बदमाश ने बताया कि तीन जून को पानीपत की धागा फैक्टरी के मुनीम से गई लूट की रकम में उसके हिस्से में तीन लाख रुपये आए थे। एक लाख रुपये खर्च हो गए और दो लाख रुपये बचे थे। अब वह अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से मौज मस्ती के लिए मसूरी जा रहा था, लेकिन इससे पहले ही मुठभेड़ में पकड़ा गया।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि लूट की घटना में शामिल दो आरोपी मोहित और शुभम उर्फ गौरव निवासी गांव भेड़ापुर थाना चांदीनगर जिला बागपत को मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए थे।