फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   R L D Chief

हार से मायूस न हो कार्यकर्ता, मजबूत बने -- चौधरी अजित सिंह

Sun, 14 Jul 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
R L D Chief
इकलौता गांव में रालोद अध्यक्ष अजित सिंह कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए। - फोटो : LAWARD
लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार पहुंचे इकलौता गांव
विज्ञापन

फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम/ दौराला। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष अजित सिंह लोकसभा के बाद पहली बार सरधना विधान सभा क्षेत्र के इकलौता गांव में पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

यहां अजित सिंह ने कहा कि लोकदल संगठन के कारण ही मजबूत है। जो पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की नीतियों से भटक गईं वे ही समाप्त हो गई हैं। लोकदल आज भी पूर्व प्रधानमंत्री के बताए रास्ते पर चल रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता परेशान न हों। मजबूती के साथ पार्टी के साथ रहें और ग्राम स्तर पर पार्टी को मजबूत करें। उन्होंने चुनाव में जिस तरह नौजवान, बुजुर्गों और महिलाओं द्वारा उन्हें दिए गए मतदान पर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के विचारों को गांव-गांव में जाकर आगे बढ़ाएं। लोकदल किसी के साथ जुल्म बर्दाश्त नहीं करेगा। सत्तारूढ़ पार्टी के नेता दबाव में कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज करा रहे हैं। उनके खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मजबूती से लड़ाई लड़ने का आह्वान किया और वे मुजफ्फरनगर में बार-बार आएंगे। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर में जिस तरह लोगों का उन्हें प्यार मिला है। उसके वे आभारी हैं। कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत के साथ चुनाव लड़ाया, हार जीत की कभी चिंता नहीं करनी चाहिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष राहुल देव, राष्ट्रीय महासचिव मुकेश जैन, प्रदेश संगठन महामंत्री डा. राजकुमार सांगवान, बागपत लोकसभा प्रभारी कुंवर अय्यूब अली, सुनील रोहटा, संजय पनवाडी, सीपी सिंह इकलौता, नरेंद्र खजूरी, रणवीर दहिया, कमलजीत गुर्जर, सोहराब ग्यास, राजीव बालियान, उपेंद्र सिंह, संजय, भूरा चिंदौड़ी, सत्यवीर, हरिओम, राजकुमार, गौरव जिटौली, सुखवीर, जयप्रकाश, मेहरपाल, राजेंद्र सिंह, जयवीर, नोमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed