फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Qureshi society did it, weddings will be closed in dowry transactions

मेरठ : कुरैशी समाज ने किया एलान, शादियों में बंद होगा दहेज का लेन-देन

Mon, 17 Apr 2017 09:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 17 Apr 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
Qureshi society did it, weddings will be closed in dowry transactions
कुरैशी समाज की बैठक में बोलते यूसुफ कुरैशी

पुराना कमेला रोड स्थित फलक पैलेस में शनिवार को हुई कुरैशी समाज की बैठक में शादियों में दहेज बंद करने का एलान किया गया। तय किया गया कि शादियों में फिजूलखर्ची नहीं की जाएगी। लड़कियों की इस्तमाई शादियां कराई जाएंगी। इसकी निगरानी के लिए 20 लोगों की कमेटी बनाई गई है। पांच लोग संरक्षक मंडल में रहेंगे। इशा की नमाज के बाद कुरआन ए पाक की तिलावत के साथ बैठक का आगाज हुआ। इसमें मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर से कुरैशी बिरादरी के सैकड़ों लोगों ने शिरकत की।

विज्ञापन

दहेज समाज के लिए लानत है, इसे खत्म किया जाए

Qureshi society did it, weddings will be closed in dowry transactions
फलक पैलेस में बैठक

इस बैठक में बिरादरी के लोगों ने दहेजबंदी पर हाथ उठाकर सहमति जताई। कहा कि दहेज समाज के लिए लानत है, इसे खत्म किया जाए। शादियों में बड़ी-बड़ी गाड़ियां, कई-कई खाने न दिए जाएं। बैठक में यह भी तय किया गया कि न सिर्फ मुस्लिम, बल्कि अन्य मजहब से जुड़े लोगों से भी अपील की जाएगी कि वे भी दहेज का लेन-देन बंद करें, ताकि समाज से यह बुराई खत्म हो सके। रात करीब 11 बजे दुआ के साथ बैठक खत्म हुई। इस दौरान पूर्व सांसद हाजी शाहिद अखलाक, पूर्व मंत्री हाजी याकूब, हाजी शौकत, हाजी नूर इलाही, मौलाना अय्यूब, मौलाना खुर्शीद और जमीएतुल कुरैश के नेशनल एग्जीक्यूटिव मेंबर नसीम कुरैशी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed