फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Questions arising on the working style of Kharkoda police

खरखौदा पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल

Thu, 14 Jan 2021 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Questions arising on the working style of Kharkoda police
खरखौदा पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
विज्ञापन

मेरठ। पूर्व मंत्री व बसपा नेता याकूब कुरैशी के खिलाफ जमीन कब्जाने का मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं, लाखों रुपये की बंदरबांट पर भी खामोश है। इसके चलते पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
खरखौदा क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी मुजम्मिल ने नवंबर 2019 में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी व उनके पुत्र इमरान के खिलाफ जमीन कब्जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस पर एक बिचौलिये ने याकूब कुरैशी और मुजम्मिल परिवार के बीच दो करोड़ रुपये में समझौते की पटकथा तैयार की। आरोप है कि उसने दोनों पक्षों से खुद ही शपथपत्र बनवाकर हस्ताक्षर करा लिये। बताया जा रहा है कि इस अधूरे समझौते में लाखों रुपये में बंदरबांट हुई। वहीं, पुलिस ने भी इस मामले में कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि पीड़ित को फिर से धमकाया व उस पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। इसके बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके चलते पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

जांच के बाद कार्रवाई होगी
याकूब कुरैशी और उनके पुत्र के खिलाफ खरखौदा थाने में मुकदमा दर्ज है। उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने की जांच कराई जाएगी। उसके आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। -राजीव सभरवाल, एडीजी जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज होने पर मुजम्मिल ने याकूब कुरैशी से समझौता कर लिया है। वादी ने एक और युवक से जमीन के बयाने में आठ लाख रुपये ले लिए हैं। जिसने कोर्ट में आपत्ति लगा दी है। जिसके चलते याकूब का बैनामा नहीं हो पाया। पुलिस चार्जशीट लगाकर मामले को कोर्ट में पेश करेगी।-अजय साहनी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed