फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Qasim was presented in court and sent to jail, application filed for remand

कोर्ट में पेश कर कासिम को भेजा जेल, रिमांड के लिए डाली अर्जी

Fri, 25 Jul 2025 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Qasim was presented in court and sent to jail, application filed for remand
दौराला। दादरी गांव के शिव मंदिर में कृष्णा नाम से रहे मोहम्मद कासिम को बृहस्पतिवार को पुलिस ने कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। आरोपी को बुधवार को गांव वालों ने चोरी करते पकड़ा था। दौराला पुलिस ने कासिम से अन्य जानकारी जुटाने के लिए कोर्ट से रिमांड लेने के लिए अर्जी लगाई है। बताया गया है कि कासिम के छांगुर बाबा से कोई कनेक्शन तो नहीं है, इसकी जानकारी दौराला पुलिस जुटाएगी।
विज्ञापन

बिहार के सीतामढ़ी निवासी मोहम्मद कासिम एक साल पहले दिल्ली आया था। दिल्ली में सुनील बाबा के पास पहुंचकर हिंदू धर्म के मंत्र और विद्या सीखी। कासिम ने सुनील को अपना नाम कल्लू बताया था। इसके बाद वह खिचड़ी वाले बाबा के यहां पहुंचा, लेकिन यहां वह बाबा से नहीं मिल पाया। कुछ दिन बाद कासिम दौराला के गांव दादरी पहुंचा। मंदिर में कोई पुजारी नहीं होने पर वह यहीं रुक गया। लेकिन, कुछ माह बाद वह बिना बताए ही चला गया था। बुधवार को जब वह दोबारा मंदिर पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसे दानपात्र से चोरी करते हुए पकड़ कर दौराला पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन

----
रिमांड पर खुल सकते हैं कई राज
दौराला। कासिम के परिवार में तीन बहन और दो भाई हैं। कासिम का कहना है कि उसने धर्म बदल लिया है। उसने हिंदू धर्म अपनाकर दीक्षा ली है। कासिम ने थाने में अधिकांश देवी देवताओं के मंत्र बोलकर सुनाए। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया, साथ ही रिमांड लेने के लिए अर्जी दाखिल की। मेरठ में छांगुर बाबा के बदर अख्तर सिद्दीकी से कनेक्शन पहले ही मिल चुके हैं। इसके चलते पुलिस कासिम की भी गहनता से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन--
- रिमांड पर मोहम्मद कासिम से पूछताछ की जाएगी। वह एक साल से अपना नाम बदलकर सभी को धोखा दे रहा था। हालांकि, ग्रामीणों को अपना पता सही बताया था। कस्टडी रिमांड पर लेकर उससे काफी जानकारी हासिल की जाएगी।
प्रकाशचंद्र अग्रवाल, सीओ दौराला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed