फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PWD engaged in adoption of Hapur Adda Crossroads

हापुड़ अड्डा चौराहा को गोद लेने की प्रक्रिया में जुटा पीडब्लूडी

Sat, 14 Sep 2019 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
PWD engaged in adoption of Hapur Adda Crossroads
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मेरठ शहर के हापुड़ अड्डा चौराहे को विकसित करने, मॉडल चौराहा बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने कार्य योजना तैयार कर ली है, जिससे चौराहे का यातायात सुचारू होगा। इसके लिए विभाग ने इस चौराहे को गोद लेेने की मंशा जाहिर की है। पीडब्ल्यूडी अधिकारी शीघ्र ही इस प्रस्ताव को डीएम के सामने रखेंगे।
विज्ञापन


शहर के सभी चौराहे जाम की चपेट में हैं। चौराहों पर थ्री-व्हीलर, ई-रिक्शा, ठेले और गाड़ियों का अवैध कब्जा है। इतना ही नहीं चौराहों की स्वच्छता पर भी कोई काम नहीं हो रहा है। जिसके कारण शहर की सूरत भी खराब हो गई है। चौराहों से हरियाली, फव्वारे, लाइटिंग गायब हैं। यानी चौराहों की सुंदरता के नाम पर सब कुछ शून्य है।

विज्ञापन


अनेक बार बने प्लान, सभी धड़ाम
शहर के हापुड़ अड्डा, तेजगढ़ी, बच्चा पार्क, बेगमपुल, फुटबॉल चौराहा, कमिश्नर आवास चौराहा आदि के सौंदर्यीकरण के लिए एमडीए ने अनेकों बार प्रस्ताव तैयार किए। चौराहों के सौंदर्यीकरण की डीपीआर बनवाने पर भी सरकारी खजाना खर्च हुआ। इसको लेकर कई बार जिला प्रशासन के साथ बैठक भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें ट्रैफिक पुलिस की भी अहम भूमिका रही थी, लेकिन धरातल पर हुआ कुछ नहीं। यानी तैयार किए गए प्रस्ताव फाइलों में ही कैद होकर रह गए। यानि जिम्मेदार सिर्फ प्रस्ताव तैयार करने में ही जुटे रहे, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हुआ।

कमिश्नरी आवास और कार्यालय चौराहा पर पार्क हुए सुंदर
शहर में केवल दो चौराहे ऐसे हैं जिनको पूरी तरह विकसित किया गया है। इनमें जहां कमिश्नरी चौराहा पर चौ. चरण सिंह पार्क है, वहीं कमिश्नरी आवास चौराहा को व्यवस्थित किया गया है।

 

इन चौराहों पर जहां हरियाली है वहीं लाइटिंग की भी व्यवस्था है। जेब्रा कॉसिंग भी बनाई गई है। कमिश्नरी आवास चौराहा शहर में एक मॉडल के दर्शन कराता है। माना जाता है कि अगर इसी प्रकार सभी चौराहे व्यवस्थित हो जाएं तो जहां चौराहे सुंदर होंगे वहीं शहर के यातायात में भी सुधार होगा।


पीडब्ल्यूडी ने कानपुर की तरफ भी तैयार किया प्रस्ताव
शहर का हापुड़ अड्डा चौराहा हर समय जाम से जूझता है। जबकि चौराहे पर इतनी जगह है कि वह व्यवस्थित होने के बाद जहां सुंदर होगा वहीं यातायात भी सुचारु हो जाएगा। इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

हमनें कानपुर में कई चौराहों पर काम किया। उसी की तर्ज पर यहां काम करना चाहते हैं। डीएम के सामने प्रस्ताव को रखकर चौराहे के सौंदर्यीकरण के लिए निवेदन करेेंगे। - अरविंद कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed