फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   pwd aur prashaasnik afikaario par karyavaahi

पीडब्ल्यूडी व प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग  

Sun, 09 Sep 2018 01:25 AM IST
amarujala
amarujala Updated Sun, 09 Sep 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
pwd aur prashaasnik afikaario par karyavaahi
file - फोटो : amarujala
रोहटा रोड के बने गड्ढों के कारण हुए हादसों में अब तक कई लोग घायल हो चुके हैं। शनिवार को घायल लोग स्थानीय निवासियों के साथ थाने पहुंचे और पीडब्ल्यूडी व प्रशासनिक अफसरों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की। 
विज्ञापन

इस दौरान जन कल्याण वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष दुष्यंत रोहटा ने कहा कि पिछले एक साल से सड़क की हालत जर्जर है। कई बार शिकायत करने के बावजूद पीडब्ल्यूडी व प्रशासन ने समस्या का समाधान नहीं किया। इस कारण गड्ढों में गिरकर कई लोग घायल हो गए। दो दिन पूर्व ही ई-रिक्शा सवार पांच महिलाएं घायल हुईं। अगर प्रशासन सड़क बनवा देता तो ये हादसे नहीं होते। लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। इस दौरान नारेबाजी भी की गई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे कोर्ट जाएंगे। इस मौके पर बसपा नेता नवाब सिंह लखवाया, सम्राट मलिक, शोएब अली, जयराज चपराणा, आाशुतोष मलिक, अभिनव जावला, उरेंद्र सिंह, जरनैल सिंह, हरेंद्र ढढरा, जगदीश सिंह, संजू धीमान, संजय शर्मा, वीरपाल रोहटा, दिनेश कुमार, सुनील साहरण, कालू सिंह, नरेंद्र शर्मा, सुनील प्रजापति, विजय गुर्जर, अरुण मलिक, ओमपाल ढाका, मोहित कुमार, प्रशांत गहलौत, बृजपाल सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि लोगों ने ज्ञापन दिया है। एडीएम सिटी को इस बारे में अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed