{"_id":"69553a1571ec07feaf0a70d1","slug":"pvvnl-managing-director-inspected-power-stations-meerut-news-c-72-1-mct1004-146543-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तीन जनवरी तक मिलेगा बिजली बिल राहत योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तीन जनवरी तक मिलेगा बिजली बिल राहत योजना का लाभ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बिजली बिल राहत योजना का प्रथम चरण बुधवार को समाप्त होना था। अब इसे तीन जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने बुधवार को बिजलीघरों का निरीक्षण किया। उन्होंने योजना की प्रगति का जायजा लिया। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कैश काउटर देर रात तक खुले रहे। उपभोक्ताओं ने कैश काउंटर पर पहुंचकर अपने बिजली के बिल जमा किए।
एमडी रवीश गुप्ता नेकेवी सबस्टेशन यूनिवर्सिटी रोड का निरीक्षण करके उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा कराने की सुविधा तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ता सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने पंजीकरण व्यवस्था तथा समाधान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बिजली घर उपकरण, आइसोलेटर, वीसीबी, सीटीपीटी, प्रोटेक्शन यूनिट आदि उपकरणों का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता प्रशांत सोनी ने प्रबंध निदेशक को जानकारी दी। एमडी ने विद्युतकर्मियों को दिए जाने वाले सेफ्टी उपकरणों जैसे अर्थ चैन, सेफ्टी बेल्ट, कप्लिग टूल, हैक्सा, कटर, डिस्चार्ज रॉड, टेस्टर आदि उपकरणों की जांच की। उन्होंने काजीपुर बिजलीघर का निरीक्षण किया। उन्होंने अवर अभियंता से अब तक हुए बिल जमा और पंजीकरण के आंकडों की जानकारी ली।