पुलवामा: मास्टरमाइंड गाजी का खात्मा करने में मेरठ का जांबाज शामिल, मुठभेड़ में शहीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षाबलों ने पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हमले को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड आतंकी गाजी रशीद उर्फ कामरान को रविवार देर रात शुरू हुई मुठभेड़ में मार गिराया है। हालाकि शवों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। लेकिन जिन जांबाज जवानों ने दोनों आतंकियों का खात्मा किया है, उस टीम में मेरठ के जांबाज अजय कुमार भी शामिल थे। यहां मुठभेड़ में दुश्मन से लोहा लेते हुए वह वीरगति को प्राप्त हुए।
ताजा जानकारी के अनुसार घेराबंदी में तीन आतंकियों को सेना के जवानों ने ढेर कर दिया है। दोनों की पहचान की जा रही है। मुठभेड़ के दौरान आतंकी जिस इमारत में छिपे थे उनके ठिकाने को भी सेना ने उड़ा दिया है। पूरे इलाके को घेरकर सेना का सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
मुठभेड़ में मारे गए पांच जवानों में मोदीनगर से सटे जानी ब्लॉक में बसी टीकरी गांव के सिपाही अजय कुमार पुत्र वीरपाल सिंह भी शहीद हुए हैं। बेटे की शहादत की सूचना मिलते ही जवान अजय के घर में कोहराम मच गया। आस-पास के लोगों की भीड़ उनके घर पर जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार शहीद जवान अजय 7 अप्रैल 2011 को '20 ग्रेनेडियर्स' में नियुक्त हुए थे। फिलहाल वह 55 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे। परिजनों ने बताया कि अजय 31 जनवरी को एक माह की छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौटे थे। तीन दिन पहले ही पुलवामा हमले के बाद परिजनों को उनकी चिंता होने लगी थी, जिसके बाद परिजनों ने अजय से फोन पर बात की थी।
बताया जा रहा है कि रविवार को एंनकाउंटर पर जाने से पहले शहीद जवान ने आखिरी बार अपनी पत्नी डिंपल से फोन पर बात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि फिक्र मत करना मैं एक स्पेशल टास्क पर जा रहा हूं। सोमवार सुबह पति की शहादत की खबर सुनते ही पत्नी डिंपल बेहोश हो गईं।
गौरतलब है कि अजय के पिता वीरपाल सिंह सेना से रिटायर्ड हैं। वहीं अजय अपने परिवार के इकलौते सहारे थे। दरअसल, उनके भाई की सात माह पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उनकी एक बहन है लेकिन उसकी शादी हो चुकी है। अजय की शादी चार साल पहले हुई थी। उनका एक ढाई साल का बेटा है। जिसका नाम आरव है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/