फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pulwama Encounter: Four jawans killed in jammu encounter including martyr jawan from Meerut

पुलवामा: मास्टरमाइंड गाजी का खात्मा करने में मेरठ का जांबाज शामिल, मुठभेड़ में शहीद

Mon, 18 Feb 2019 01:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 18 Feb 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
Pulwama Encounter: Four jawans killed in jammu encounter including martyr jawan from Meerut
martyr ajay kumar

सुरक्षाबलों ने पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हमले को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड आतंकी गाजी रशीद उर्फ कामरान को रविवार देर रात शुरू हुई मुठभेड़ में मार गिराया है। हालाकि शवों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। लेकिन जिन जांबाज जवानों ने दोनों आतंकियों का खात्मा किया है, उस टीम में मेरठ के जांबाज अजय कुमार भी शामिल थे। यहां मुठभेड़ में दुश्मन से लोहा लेते हुए वह वीरगति को प्राप्त हुए। 

विज्ञापन




ताजा जानकारी के अनुसार घेराबंदी में तीन आतंकियों को सेना के जवानों ने ढेर कर दिया है। दोनों की पहचान की जा रही है। मुठभेड़ के दौरान आतंकी जिस इमारत में छिपे थे उनके ठिकाने को भी सेना ने उड़ा दिया है। पूरे इलाके को घेरकर सेना का सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

मुठभेड़ में मारे गए पांच जवानों में मोदीनगर से सटे जानी ब्लॉक में बसी टीकरी गांव के सिपाही अजय कुमार पुत्र वीरपाल सिंह भी शहीद हुए हैं। बेटे की शहादत की सूचना मिलते ही जवान अजय के घर में कोहराम मच गया। आस-पास के लोगों की भीड़ उनके घर पर जुटी हुई है। 

जानकारी के अनुसार शहीद जवान अजय 7 अप्रैल 2011 को '20 ग्रेनेडियर्स' में नियुक्त हुए थे। फिलहाल वह 55 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे। परिजनों ने बताया कि अजय 31 जनवरी को एक माह की छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौटे थे। तीन दिन पहले ही पुलवामा हमले के बाद परिजनों को उनकी चिंता होने लगी थी, जिसके बाद परिजनों ने अजय से फोन पर बात की थी। 

बताया जा रहा है कि रविवार को एंनकाउंटर पर जाने से पहले शहीद जवान ने आखिरी बार अपनी पत्नी डिंपल से फोन पर बात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि फिक्र मत करना मैं एक स्पेशल टास्क पर जा रहा हूं। सोमवार सुबह पति की शहादत की खबर सुनते ही पत्नी डिंपल बेहोश हो गईं।

गौरतलब है कि अजय के पिता वीरपाल सिंह सेना से रिटायर्ड हैं। वहीं अजय अपने परिवार के इकलौते सहारे थे। दरअसल, उनके भाई की सात माह पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उनकी एक बहन है लेकिन उसकी शादी हो चुकी है। अजय की शादी चार साल पहले हुई थी। उनका एक ढाई साल का बेटा है। जिसका नाम आरव है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed